आजादी के 76 साल बाद भी हमें गरीबी, बेरोजगारी,अशिक्षा और गंदगी से आजाद होने की दरकार: गरिमा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 16ता.बेतिया। स्वाधीनता दिवस का मुख्य समारोह नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ। जहां महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने नगर आयुक्त शंभू कुमार और अन्य पार्षदगण, कर्मचारियों की मौजूदगी में झंडोतोलन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि अपना देश अंग्रेजों की गुलामी से 76 साल पहले आजाद हो चुका है। लेकिन हमें आज भी गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा और गंदगी से आजाद होना काफी हद तक बाकी है। इस युद्ध को जीतने का कार्य केवल किसी के भरोसे नहीं बल्कि जिम्मेदारी लेने की सोंच और व्यवहार परिवर्तन से ही संभव है। इसके बाद निगम के नजरबाग पार्क में झंडारोहण के बाद दर्जनों बड़े बुजुर्गों को शाल उड़ाकर महापौर श्रीमती सिकारिया द्वारा सम्मानित सम्मानित किया गया। उसके बाद पिंजरापोल गौशाला के बाहर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के पास ध्वजारोहण के बाद यतीमखाना (अनाथालय) में पल बढ़ रहे बेसहारा बच्चों के साथ झंडातोलन करने के बाद उन बच्चों को महापौर द्वारा स्कूल बैग का वितरण किया गया।

जिलाधिकारी ने मैनाटॉड प्रखंड कार्यालय परिसर में जरूरतमंदों को ओढ़ाया कंबल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *