साधना सप्ताह में मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग का उत्कृष्ट प्रदर्शन

iGOT पोर्टल पर अधिकतम पाठ्यक्रम पूर्ण करने के मामले में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा एवं साधना सप्ताह के दौरान प्रदेश स्तर पर उच्च शिक्षा विभाग ने हासिल किया दूसरा स्थान
21 अप्रैल को सिविल सर्विस डे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा पुरस्कृत, अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन करेंगे पुरस्कार ग्रहण

भोपाल
साधना सप्ताह के दौरान मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन के नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। iGOT पोर्टल पर अधिकतम पाठ्यक्रम पूर्ण करने के मामले में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा एवं साधना सप्ताह अंतर्गत 10 हजार से अधिक लोक सेवकों की श्रेणी में प्रदेश स्तर पर विभाग ने दूसरा स्थान हासिल किया है। विभाग की इस उपलब्धि पर अब 21 अप्रैल को सिविल सर्विस डे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा विभाग को सम्मानित किया जाएगा। विभाग की तरफ से अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन पुरस्कार ग्रहण करेंगे।

भारत सरकार द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों में ज्ञान, कौशल और क्षमता विकास को लेकर मिशन कर्मयोगी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत देश के सभी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी अनुक्रम में 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक (राष्ट्रीय सीखे सप्ताह) का आयोजन किया गया। इस दौरान iGOT पोर्टल पर अधिकतम पाठ्यक्रम पूर्ण करने के मामले में मध्यप्रदेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। साधना सप्ताह अंतर्गत राज्य स्तर पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 10 हजार से अधिक लोकसेवकों की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा विभाग अनुपम राजन ने प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करने पर विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों, कर्मचारियों की लगन, मेहनत एवं समर्पण भाव से किए गए कार्य की वजह से विभाग ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की हैं।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत तमाम नेताओं ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं, जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में फहराया झंडा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *