खाजो नदी किनारे अवैध शराब बनाने की भट्टी को उत्पाद विभाग ने किया धवस्त , अभियुक्त के खिलाफ किया मामला दर्ज

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : बोकारो उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन में जिला उत्पाद बल एवं स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से राजाटांड अंगवाली ग्राम में खाजो नदी किनारे, पेटरवार थाना अंतर्गत अवैध शराब निर्माण स्थलों पर छापामारी की गयी। छापामारी के दौरान मौके से पांच हजार लीटर जावा महुआ,अवैध चुलाई शराब तीन सौ पचास लीटर जप्त किया गया और शराब बनाने की भट्टी को धवस्त किया गया। छापामारी के क्रम में उत्पाद विभाग ने फ़रार अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम की सूसंगत धाराओं के आधार पर अभियोग दर्ज किया। छापामारी दल में अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट, सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक बेरमो सह चंदपुरा रवि रंजन उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










