गया बिजली अधिकारी बन ठगने वाले दो धराये, आरोपितों के पास से स्मार्ट मीटर एजेंसी का फर्जी पहचान पत्र मिला

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 12ता.बिहार राजीव नगर पुलिस ने बिजली अधिकारी बनकर मीटर जांच के नाम पर लोगों से रुपये ठगने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है. आरोपितों की पहचान जानीपुर निवासी मो. शब्बीर आलम और दानापुर के रहने वाले मो. शमीम सिद्दीकी के रूप में हुई हैं.थानेदार रमन कुमार ने बताया कि आरोपितों के पास से स्मार्ट मीटर एजेंसी का फर्जी पहचान पत्र और बिजली विभाग की फर्जी स्लिप बरामद की गई है. बिजली विभाग के कनीय विद्युत अभियंता पाटलिपुत्र कॉलोनी अजय कुमार को की देर शाम सूचना मिली थी कि राजीव नगर में दो लोग खुद को बिजली अधिकारी बताकर मीटर जांच के नाम पर लोगों से रुपये की मांग कर रहे हैं. इसके बाद अजय कुमार ने एक टीम को भेजकर दोनों आरोपितों को धर दबोचा गया. दोनों के पास से एजेंसी का फर्जी पहचान पत्र इत्यादि बरामद हुआ. जिसके बाद जांच टीम ने इसकी जानकारी राजीव नगर थाने को दी. राजीव नगर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.साइबर अपराधियों ने ठगे 9.80 लाख बिजली काटने का भय दिखा साइबर अपराधी रोजाना लोगों को चूना लगा रहे हैं. ताजा मामले में शातिरों ने बिजली काटने की बात बता लिंक भेज कदमकुआं निवासी रवि कुमार के खाते से नौ लाख से ज्यादा रुपये निकाल लिए. वहीं, क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने के बहाने बेऊर इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति से 26 हजार रुपये की ठगी कर ली गई. पीड़ितों ने ठगी की शिकायत कदमकुआं और साइबर थाने में की है. मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

बेसहारा वृद्धजनों को घर की तरह माहौल में नगर निगम देगा आवासन की सुविधा:गरिमा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *