मशहूर फ़िल्म अभिनेता निर्देशक डॉ .राजेश अस्थाना, फेफड़ा बुरी तरह संक्रमित, डॉ .परवेज़ हॉस्पिटल के सीसीयू से रिलीज होकर घर पर हुए शिफ्ट

अवनीश श्रीवास्तव
मीडिया हाउस 9ता.मोतिहारी l बिहार के मशहूर फ़िल्म अभिनेता निर्देशक डॉ .राजेश अस्थाना को मुंबई से लौटते ही फेफड़ा बुरी तरह संक्रमित होने के कारण सीओपीडी का दौरा पड़ने के पश्चात उन्हें मोतिहारी के मशहूर हृदय रोग संस्थान डॉ . परवेज़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। समाचार लिखे जाने तक डॉ . अस्थाना यहां सीसीयू से रिलीज हों कर घर पर शिफ्ट कर दिए गए हैं। फिलहाल स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिजनों के अतिरिक्त किसी से मिलने नही दिया जा रहा है। ज्ञात हो कि डॉ . अस्थाना अपनी बहुचर्चित फ़िल्म चम्पारण सत्याग्रह के पोस्ट प्रोडक्शन कार्य को तबियत खराब होने की वजह से बीच में ही छोड़कर 5 नवंबर की शाम 7 बजे मोतिहारी पहुंचे थे। उनके साथ डीओपी अशोक माही भी थे। रात में ही 2 बजे के करीब उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ़ होने पर उनके घर के सामने रह रहे मशहूर न्यूरोलॉजिस्ट डा. मोबिन हाशमी को बुलाया गया। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को भापते हुए डॉ .हाशमी ने अपनी गाड़ी से उन्हें मोतिहारी के मशहूर हृदय रोग संस्थान डॉ . परवेज़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां एशिया फेम कार्डियो – लॉजिस्ट डा. परवेज़ ने सीसीयू में त्वरित गति से इलाज शुरू किया। सी ओ पी डी अटैक के 44 घंटे के अथक प्रयास के बाद अब डा. अस्थाना की स्थिति में धीरे – धीरे सुधार हो रहा है। बकौल डा.परवेज़ स्थिति नियंत्रित होने के पश्चात डा.अस्थाना को उनके घर पर शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल के अन्य चिकित्सकों में डा. शाकिब, खालिदा, प्रमोद कुमार राम आदि देख रेख कर रहे थे।

यूनिफॉर्म पहनकर ड्यूटी करने से नगर निगम के एक एक कर्मी की बनेगी विशेष पहचान: गरिमा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *