उत्तर प्रदेश स्टेट मेगा एक्स्पो में फैशन शो का हुआ आयोजन

AKGupta.Media House लखनऊ-प्रभु श्रीराम जन-जन का विश्वास हैं…खादी एक विचार और रेशम एक एहसास…इन तीनों का सुंदर समागम हुआ उस फैशन शो के मंच पर…जो नाम से भले ही फैशन शो था लेकिन प्रस्तुति और अनुभूति पूरी तरह से पारम्परिक, आध्यात्मिक और आत्मिक थी। बात हो रही है 03 नवम्बर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुरू हुए उत्तर प्रदेश स्टेट मेगा एक्स्पो के अंतर्गत मंगलवार को आयोजित किए गए ‘रेशम एवं खादी’ फैशन शो की। यहां जिन परिधानों का प्रस्तुतिकरण किया गया और जिस तरह के संगीत पर मॉडल्स ने कैटवॉक किया…उसे देखकर कुछ देर को यही एहसास हुआ कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम की उपस्थिति का चित्रण किया जा रहा है। फैशन शो के साथ ही यहां हास्य व्यंग्य के लिए प्रख्यात श्री सर्वेश अस्थाना जी ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
फैशन शो में लखनऊ की मशहूर डिजाइनर अस्मा हुसैन व अदिति जग्गी रस्तोगी के डिजाइन किए हुए वस्त्रों का प्रख्यात मॉडल्स ने प्रदर्शन किया।
आयोजन के मुख्य अतिथि मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा, वस्त्रोद्योग विभाग, उत्तर प्रदेश राकेश सचान जी रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की धर्मपत्नी नम्रता पाठक, प्रख्यात लोकगायिका मालिनी अवस्थी, डॉ. गौरांग मजूमदार व एसजीपीजीआई से डॉ. आदित्य कपूर, प्रेरणा कपूर, इतिश्री मिश्रा ने शिरकत की। फैशन शो के निर्देशक श्री लोकेश शर्मा जी रहे। साथ ही उ.प्र. रेशम विभाग के प्रमुख सचिव आर. रमेश कुमार तथा विशेष सचिव एवं निदेशक सुनील कुमार वर्मा भी यहां मौजूद रहे।
फैशन शो की प्रमुख मॉडल: मिस इंडिया रनरअप व सुपर मॉडल पंखुड़ी गिडवानी, सुपर मॉडल दीप्ति गुजराल, आइरिस मैती व रितु सुहास।

अतिथियों के उद्गार:
कोई भी परिधान उसकी संस्कृति की पहचान होता है, इसलिए मैं कोशिश करती हूं कि मैं बुनकरों द्वारा बुनी हुई चीजें ही पहनूं– मालिनी अवस्थी

भाजपा/एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों को अपना पूर्ण समर्थन-भूपेंद्र सिंह

“एक फैशन शो का रामायण थीम पर आयोजन करना अतुलनीय है-नम्रता पाठक

प्रधानमंत्री के विजन और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में रामायण पर आधारित यह शो अपने आप में अद्भुत है। हमारा लक्ष्य है कि जो भी ओडीओपी और स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद हैं, उन्हें एक उचित मंच मिले, ताकि उनकी मेहनत का सम्मान हो सके-मंत्री राकेश सचान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *