बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी,घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 12ता.पटना : बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बता दें कि घटना खाजेकलां थाना क्षेत्र के घसियारी गली के सिटी पब्लिक स्कूल के पीछे वाली गली में घटी है. वहीं, वारदात की जानकारी मिलते ही खाजेकलां थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. थानाध्यक्ष ने मृतक की पहचान दीवान मोहल्ला पातो की बाग निवासी प्रिंस उर्फ पीयूष के रूप में की है. वारदात की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि सिटी पब्लिक स्कूल के पीछे वाली गली में गोली की आवाज सुनकर बाहर निकले तो देखा कि एक युवक को गोली लगी है और वह खून से लथपथ पड़ा हुआ है.राजधानी में अपराधी बेखौफ घटना के बाद मौके पर पहुंची जांच में जुट चुकी है. वहीं, युवक को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. लोगों ने बताया कि दो अंजान लोग बाइक पर सवार होकर आए था और इसी बीच दोनों में अनबन शुरू हो गई. इसी दौरान एक ने दूसरे पर फायरिंग कर दी. साथ ही लोगों ने बताया कि यह गली सुनसान इलाके में पड़ता है. इस गली से लोगों की आवाजाही कम होती है. इसी बात का फायदा उठाकर कुछ लोग यहां शराब की भी खरीद-बिक्री करते हैं. वहीं, पुलिस ने यहां से 5 चोरी की बाइक भी जब्त कर के थाने ले गई. वहीं, बाइक चोरों पर भी अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

पत्रकार अजित अंजुम पर दर्ज FIR के खिलाफ पप्पू यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन : आयकर गोलंबर पर बिहार सरकार का फूंका गया पुतला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *