मोहन टिंबर के मोहन जैन, मदन जैन और उमेश जैन पर हुआ एफआईआर दर्ज 

बीएसएल के द्वारा उकरीद मोड समीप लकड़ी गोला में अतिक्रमण हटाने का मामला
मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : उकरीद मोड लकड़ी गोला के मामले पर जैन बंधुओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जैन बंधुओं अर्थात मोहन जैन, मदन जैन और उमेश जैन पर 31 दिसंबर की देर शाम सिटी थाना में बीएसएल के महाप्रबंधक अशोक कुमार सिंह के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जीएम अशोक कुमार सिंह ने जैन बंधुओं को नामजद आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कराया है।
क्या है मामला : अशोक कुमार सिंह महाप्रबंधक TA-LRA सेल, बोकारो स्टील प्लांट का आवेदन के आधार पर बी०एस० सिटी थाना कांड सं0- 264/2024, धारा-190/191(2)/115(2)/126(2)/352/351(2)/223/132 बीएनएस के अन्तर्गत मोहन जैन,उमेश जैन और मदन जैन तीनों पिता – राम जैन के विरु‌द्ध कांड दर्ज किया गया है। आदेश के अनुपालन एवं उसमे रुकावट पैदा करने, दुर्व्यवहार करने  सम्मपदा न्यायालय बोकारो स्टील सिटी के बेदखली वाद AE 59/2004 दिनांक 21 मई 2024 के अंतिम आदेश के अनुपालन में अनुमंडल दंडाधिकारी चास द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अजित कुमार सिंह के नेतृत्व में बोकारो स्टील प्लांट, नगर सेवा विभाग के 14 पदाधिकारी तथा बीएसएल के सुरक्षा कर्मी तथा बोकारो जिला बल से उपलब्ध पुलिस सहायक अवर निरीक्षक तथा सशस्त्र पुलिस बल, लकड़ी गोला उकरीद, मोहन टिम्बर जो सम्पदा न्यायालय के उपरोक्त आदेश के अंतर्गत बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन के अधिकार क्षेत्र के भूखंड पर अतिक्रमण कर निर्मित किया गया है, उसी अतिक्रमण को आदेशानुसार हटाने हेतु विधिवत कार्यवाई करने जा ही रहा था कि उसी समय मोहन टिम्बर के मालिक मोहन जैन और उनके भाई उमेश जैन एवं मदन जैन (तीनों के पिता राम जैन) के द्वारा पूर्व से इकट्‌ठा किये गये कुछ लोगों के द्वारा वाहन को मोहन टिंबर के प्रतिष्ठान में जाने के रास्ते पर वाहनों को टेढ़े मेढ़े तरीके से खड़ाकर मार्ग की अवरु‌द्ध कर दिया तथा उपरोक्त मालिकों के उकसाने पर उनके साथ शामिल लगभग 40 की संख्या में असामाजिक तत्वों ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी तथा मेरे और मेरे साथ शामिल बोकारो स्टील प्लांट के 14 अधिकारियों में कुछ लोगों के साथ एवं सुरक्षा कर्मी के साथ धक्का मुक्की किया जिसके कारण टीम के कुछ सदस्यों की सड़क पर गिरने से चोटें आयी। इन लोगों के ‌द्वारा इक‌ट्टा की गयी भीड़ हमलोगों को अभद्र गाली दिया और मोहन टिंबर के मालिकों के ‌द्वारा इन गुर्गे को अतिक्रमण हटाने की दस्ता को लोहे के रोड़ एवं लाठी डंडे से मारकर अधमरा करने के लिये उकसाया जा रहा था, इससे प्रेरित होकर गुर्गों ने जेसीबी के ऊपर चढ़कर तोड़ने का प्रयास करने लगे, जिसके कारण बाध्य होकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई रोकनी पड़ी। उसी समय भीड काफी उग्र हो  चुकी थी अफरा तफरी के कारण मुख्य मार्ग का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। वहां पर उत्पन्न असामान्य परिस्थिति और जान माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमलोगो के ‌द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई की बंद करते हुए मजबूरन पीछे हटना पड़ा। फलतः अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई नहीं की जा सकी। सारे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन के पास उपलब्ध है जो कि जरुरत पड़ने पर उपलब्ध कराई जा सकती है। उक्त भूमि के अवैध अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण के अलावे भी BSL का एक बड़ा भूखंड (मौजा पनरुआ में) अतिक्रमण कर तीन तल्ला लकड़ी का गोदाम बनाकर उपयोग किया जा रहा है। इस अवैध अतिक्रमण एवं निर्माण के खिलाफ सम्पदा न्यायालय में वाद संख्या A/E-334/2023 दायर किया गया है, जो वर्तमान में लंबित है। मोहन जैन एवं उनके भाइयों द्वारा बीएसएल की खाली जमीन का अतिक्रमण कर अवैध उपयोग के ‌द्वारा बीएसएल का करोड़ों का नुकसान किया जा रहा है।

गोमिया प्रखंड मुख्यालय में विद्यार्थियों के बीच मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया 121 साईकिल का वितरण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *