बोकारो ब्लड बोनर्स एसोसिएशन की नई कमिटी का गठन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो :  कथारा में रक्तदान शिविर के आयोजन के मौके पर बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन की नई कमिटी के चुनाव के संबंध में कथारा गेस्ट हाउस में पूर्व में प्रस्तावित एक बैठक रखी गयी जिसमें सर्व सम्मति से मनोज कुमार को अध्यक्ष चुना गया जो वर्तमान में कोषाध्यक्ष का पद सम्भाल रहे थे। वहीं बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षा राखी झा को संस्था का सरंक्षक चुना गया। शब्बीर अहमद अंसारी जो वर्तमान में कोयलांचल प्रभारी सह उपकोषाध्यक्ष का पद संभाल रहे थे अब उन्हें कोयलांचल प्रभारी सह कोषाध्यक्ष चुना गया है साथ ही महताब अली को उपकोषाध्यक्ष चुना गया है। इनके अलावा पूर्व की तरह जयप्रकाश बाउरी सचिव पद पर विनय बैद उपसचिव के पद मनीष चरण पहाड़ी उपाध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का कहना है की उनकी टीम पीछे कुछ सालों में हजारों लोगों की जिंदगी रक्तदान के द्वारा बचा चुकी है। और हर महीने 3-4 शिविर सिर्फ थैलेसीमिया बच्चो की लिए किया जाता है। हमे पूरे समाज का सहयोग चाहिए जिसमे हम 200 से ऊपर थलासेमी पीड़ित बच्चो को हर महीने 2-3 यूनिट रक्त उपलब्ध करा सकें।

अपराध कर्मियों पर नकेल कसने के लिए हथियार में दक्षता प्राप्त करना आवश्यक : चंदन कुमार झा 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *