शिक्षकों से रंगदारी मांगने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी 7ता.सीतामढ़ी (बिहार)। जिले के बथनाहा प्रखंड के पुरनहिया अवस्थित राम प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारियों से बतौर रंगदारी दो-दो लाख रुपए मांगने वाले पांच अपराध कर्मियों में से चार अपराधकर्मियों सीतामढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि पिछले दिनों सीतामढ़ी सदर डीएसपी रामकृष्ण के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई । छापेमारी में विजय कुमार, सौरभ कुमार, चंदन कुमार, मो अली हुसैन को चोरी के कैनन प्रिंटर, चाइनीस लैपटॉप, चार मोबाइल तथा एक अपाचे बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। वही उनके साथी अमन कुमार फरार बताए हो गए। बताया गया है कि गिरफ्तार अभियुक्त में से दो अभियुक्त इसी विद्यालय के छात्र रह चुके हैं, वही एक अपराधी इसी विद्यालय में दसवीं कक्षा में पढ़ते हैं । छापेमारी टीम में अवर निरीक्षक संजय कुमार, कुंदन कुमार ,विजय कुमार सिंह, प्रमोद कुमार तथा सहायक अवर निरीक्षक धनंजय कुमार व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

नगर निगम की 16 करोड़ रूपये से 140 से अधिक योजनाओं के रफ्तार पकड़ने से तेज होगी विकास की गति:गरिमा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *