बीआरसी में नवनियुक्त शिक्षकों की चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

अवनीश श्रीवास्तव
मीडिया हाउस 13ता.कोटवा ( पूर्वी चम्पारण ) प्रखंड के राजपुर मठिया स्थित कोटवा बीआरसी में सोमवार को नवनियुक्त शिक्षकों की भीड़ उमड़ पड़ी।इस दौरान बड़ी संख्या में जिला के विभिन्न प्रखंडों से नव चयनित शिक्षकों ने पहुंच कर बीआरसी में अपना योगदान दिया । योगदान के साथ ही विभागीय निर्देश पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ । प्रशिक्षण चार दिन चलेगा।प्रशिक्षण के बाद नियोजित शिक्षक अपने विद्यालयों में और पहली बार नियुक्त शिक्षक संबंधित बीआरसी में योगदान करेंगे।प्रशिक्षण के दौरान बीईओ उपेंद्र कुमार सिंह और बीपीएम नीरज कुमार ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।बाद में बीईओ ने बताया कि सोमवार को 194 नव नियुक्त शिक्षकों ने योगदान किया।यह प्रशिक्षण 13 नवम्बर से 17 तक चलेगा। 15 को छुट्टी हो के कारण प्रशिक्षण नही होगा।

विभाग जान कर भी बना अनजान:अवैध नर्सिंग होम पर विभाग की नजर नहीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *