हवन से लेकर चंदेरी साड़ी और छोले कुल्चे तक, कृतिका कामरा ने बताई दीपावली की सारी प्‍लानिंग

मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृतिका कामरा ने अपनी दीपावली की सारी प्‍लानिंग अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए बताया है कि वह इस दीपावली क्‍या-क्‍या करने वाली हैं।

अभिनेत्री कृतिका कामरा की इस बार की दीपावली की प्‍लानिंग में चंदेरी साड़ी पहनना, घर पर हवन करना, खूबसूरत तस्वीरें क्लिक करना और छोले कुलचे खाना शामिल है।

दीपावली की अपनी योजनाओं के बारे में बात करते हुए कृतिका ने आईएएनएस को बताया, “मेरे माता-पिता मुंबई में हैं, इसलिए मैं परिवार के साथ दीपावली मनाने की योजना बना रही हूं। हम हवन कर रहे हैं, इसलिए मैं फिलहाल इसकी तैयारी कर रही हूं। मैं और मेरी मां घर को सजाने, ताजे फूल लाने और रंगोली बनाने में व्यस्त हैं।”

अभिनेत्री ने कहा, “मैं अपने ब्रांड की चंदेरी साड़ी पहनने, ढेर सारा स्वादिष्ट खाना खाने, ढेर सारी तस्वीरें क्लिक करने और अपने माता-पिता, चचेरे भाई-बहनों और छोटे भाई के साथ गेम खेलने की योजना बना रही हूं।”

वह क्या-क्या खाने की योजना बना रही हैं?

“मुझे भारतीय मिठाइयां बहुत पसंद हैं। काजू कतली, रबड़ी, कलाकंद मेरी पसंदीदा हैं। इसलिए ये ऐसी मिठाइयां हैं, जो हमेशा घर आती हैं। इसके साथ ही मैं पंजाबी स्टाइल में मेन्यू में मैं छोले कुलचे का आनंंद लूंगी और देखते हैं कि मेरी मां हमें क्या सरप्राइज देती हैं।”

कृतिका ने खुलासा किया कि वह किसी “सख्त डाइट” पर नहीं हैं और वह जो खाती हैं, उसके प्रति जागरूक रहती है।

उन्‍होंने कहा, “मैं संयम से खाती हूं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे मैंने पूरी तरह से छोड़ दिया हो, इसलिए डरने की कोई बात नहीं है।”

मजबूत मांग से चालू वित्त वर्ष में कंपनियों को कारोबार में बढ़त की उम्मीद: सर्वे

”त्योहारों के मौसम में मैं वास्तव में हर रोज जिम जाती हूं, ताकि मैं बिना किसी सेहत के डर के जो चाहूं खा सकूं।”

कृतिका ने कहा कि वह समझती हैं कि एक या दो दिन के लिए कुछ तला हुआ खाना खाने से लंबे समय में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

कृतिका ने कहा, “जैसे सलाद खाने से आप स्वस्थ नहीं होते। इसलिए मुझे लगता है कि संयमित मात्रा में सब कुछ खाने से कोई फर्क नहीं पडता और मैं आज भोजन का भरपूर आनंद लूंगी, और फिर बाद में अपनी दिनचर्या में वापस आ जाऊंगी।

–आईएएनएस

एमकेएस/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *