‘गदर 2’ ने पहले ही दिन 40 करोड़ की कमाई की

मुम्बई-सनी देओल की ‘गदर 2’बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लंबी-लंबी कतारे लगी हुई हैं। जहां ‘गदर 2’ ने पहले ही दिन 40 करोड़ की कमाई की थी वहीं ये फिल्म साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म भी बन चुकी है। हर कोई सनी देओल की फिल्म की जमकर तारीफ कर रहा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी ‘गदर 2’ को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।
कंगना रनौत ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक्ट्रेस ने दिखाया कि कैसे ‘गदर 2’ को देखने के लिए थिएटर के बाहर ऑडियंस की भीड़ लगी हुई है। कंगना ने सनी देओल की फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि, ये लोगों की जिंदगी में एक्साइटमेंट और नेशनलिज्म वापस लाती है। उन्होंने कहा ‘गदर 2’ अपने शुरू के दिनों में आसानी से 65 से 70 करोड़ कमा सकती थी अगर ये फिल्म सिंगल रिलीज होती।
कंगना रनौत ने सनी देओल की फिल्म की तारीफ करते हुए कहा- ‘गदर 2’ फर्जी प्रोपगेंडा की मदद के बिना अच्छा परफॉर्म कर रही है। उन्होंने कहा- ‘कोई माफिया राजनीति नहीं, कोई खरीदी गई समीक्षा नहीं, कोई नकली प्रचार नहीं, थोक कॉर्पोरेट बुकिंग के जरिए से टिकट नहीं खरीदना, कोई कार्टून दिखने वाले एक्टर नहीं, प्रॉपर मर्दाना हीरो और सुपर मासी कंटेंट।’
कंगना ने सनी देओल की भी तारीफ की। एक्ट्रेस ने लिखा- ‘छुट्टियों को भूल जाइए अगर ये सिंगल रिलीज होती तो पहले दिन आसानी से 65-70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती थी लेकिन इससे सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में इकोनॉमिक सूखा खत्म नहीं हो रहा है बल्कि लोगों को देखें खुश हूं सिनेमा को लोगों के जीवन में एक्ससिटेमेंट और राष्ट्रवाद वापस लाते हुए देखें तारा सिंह अमर रहें।’










