गंगा दशहरा पर विभिन्न नदियों किनारे किया गया गंगा पूजन 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : गंगा दशहरा कार्यक्रम के अंतर्गत युगांतर भारती के द्वारा पुरे झारखंड प्रदेश के विभिन्न नदियों के किनारे पर गंगा पूजन कर लोगों में नदियों को स्वच्छ रखने का संदेश देने का काम किया गया, उसी के अनुरूप चास नगर क्षेत्र में गरगा नदी के किनारे पर (पुल के नीचे छठ घाट पर) इस घाट के संयोजक गौरी शंकर सिंह चास नगर संयोजक अशोक जगनानी के नेतृत्व में गरगा पूजन का कार्यक्रम किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला – पुरूषों ने उपस्थित हो कर दीप प्रज्वलित कर गंगा आरती किया एवं नारियल पधार  कर मां गंगा से आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात सभी भक्तो के बीच नारियल एवं लड्डू के भोग का वितरण कर कार्यक्रम को सम्पन्न किया।
इसी कड़ी में युगांतर भारती ,नेचर फाउंडेशन दामोदर क्षेत्र विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में देव नद दामोदर महोत्सव का आयोजन किया गया इसी क्रम में बारी कोऑपरेटिव पुल के पास गर गा नदी के किनारे देवनाथ दामोदर महोत्सव के कार्यक्रम में दामोदर बचाओ आंदोलन के जिला संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि यह महोत्सव 2004 से होती चली आ रही है । हम लोगों ने दामोदर नदी को औद्योगिक प्रदूषण से मुक्त कर दिया है लेकिन नगरी प्रदूषण से मुक्त नहीं कर पा रहे हैं इसमें जिला प्रशासन सहयोग नहीं कर रही है कानून भी लचीला है जिसके कारण नदियों का प्रदूषण और कार्बन हो रहा है इस पर कठोर सजा का प्रावधान  होना चाहिए। युगांतर भारती ने 22 और 23 में को जमशेदपुर में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित की थी कानून को संशोधन करने के लिए प्रारूप तैयार किया गया है 500 डेलीगेट उपस्थित थे  इस प्रारूप को तैयार किया है और शीघ्र ही संशोधन के लिए लोकसभा में भेजा जाएगा। कार्यक्रम में अभय श्रीवास्तव ,डॉक्टर अशोक कुमार, धनंजय चौबे, बैद्यनाथ प्रसाद, रामाधार यादव, अविनाश रंजन, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रामविलास सिंह, राधा देवी,चंपा देवी ,वीरू देवी एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे।

डिग्री कॉलेज गोमिया में विनोद बिहारी महतो की 102वीं जयंती मनाई गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *