दिल्ली प्रीमियर लीग : वायुसेना की हार, बाल-बाल बची गढ़वाल

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग में गुरुवार को अंबेडकर स्टेडियम में रॉयल रेंजर्स ने 9 खिलाडियों से खेल रही भारतीय वायुसेना को 7-0 गोल के अंतर से हराया l इस जीत के साथ रॉयल रेंजर्स ने 8 मैचों में सर्वाधिक 19 अंक जुटा लिए हैं l दिन के पहले मुकाबले में फ्रेंड्स यूनाइटेड ने गढ़वाल हीरोज को 2-2 की बराबरी पर रोक कर वाहवाही लूटीl

फ्रेंड्स यूनाइटेड ने 16वें मिनट में जितेंदर सिंह के गोल से बढ़त बनाई। लेकिन, दूसरे हाफ में गढ़वाल ने दो मिनट में दो गोल जमाकर पलटवार किया l प्लेयर ऑफ द मैच पीयूष भंडारी और इशानबोक ने फ्रेंड्स की रक्षा पंक्ति की कमजोरी का फायदा उठाते हुए गढ़वाल को एक बार फिर आगे किया l

आखिरकार वेटरन अजय सिंह ने अंतिम मिनटों में बराबरी का गोल दागकर गत विजेता गढ़वाल हीरोज को हार से बचा लिया l

दिन के दूसरे मैच में भारतीय वायुसेना को रॉयल रेंजर्स के हाथों सात गोल की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। विजेता टीम के लिए प्लेयर ऑफ द मैच यमन सिंह और विकास कार्की ने दो-दो गोल जमाए l बंसल, हिमांशु राय और निखिल गहलोत ने एक-एक गोल बांटे l

गढ़वाल फिलहाल अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रही है l नतीजतन एक हार और दो ड्रा के बाद अंक तालिका में शीर्ष से फिसल गई है l गढ़वाल के आठ मैचों में 14 अंक हैं l फ्रेंड्स यूनाइटेड ने इतने ही मैचों में आठ अंक बनाए हैं l वायुसेना दिल्ली की टॉप टीमों में शामिल है, लेकिन प्रीमियर लीग में उसके कई प्रमुख खिलाड़ी अलग-अलग कारणों से नहीं खेल पा रहे हैंl

29 अगस्त : अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर को मिला था खेल रत्न अवार्ड

–आईएएनएस

आरआर/एएमजे/एबीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *