साफ सफाई से जुड़ी पाथेया और टैक्स कलेक्शन वाली स्पैरो कंपनी के नियुक्ति तिथि से अब तक के भुगतान का हिसाब देने का निर्देश: गरिमा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 9ता.बेतिया।: नगर निगम क्षेत्र की साफ -सफाई एजेंसी ‘पाथेय’ और प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन वाली कंपनी ‘स्पैरो’ से अनुबंध को सरकारी और विभागीय नियमों के विरुद्ध बताकर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने दोनों एजेंसियों की समीक्षा सशक्त स्थाई समिति की बैठक में जल्द ही होने की जानकारी दी है। महापौर ने बताया कि आगामी 11 अगस्त को नगर निगम की स्थाई सशक्त समिति की बैठक आहूत की गई है। जिसमें नगर निगम में अरसे से जारी लूट को छूट के ‘खेल’ पर शिकंजा कसने की कार्रवाई की जायेगी। श्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया कि विगत 06 जून को ही नगर निगम के 29 माननीय वार्ड पार्षदगण द्वारा नगर निगम बेतिया में 18 जुलाई 2022 के बाद से विभिन्न उपकरणों की खरीदारी के संबंध में एक आपत्ति पत्र अधोहस्ताक्षरी के विचारार्थ लाया गया है। जिसमे मुख्य रूप से ई- रिक्शा की खरीदारी, स्टेनलेस स्टील डस्टबीन की खरीदारी,लोहे के डस्टबीन की खरीदारी, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन हेतु छोटी गाड़ी की खरीदारी, साज सज्जा, रंग रोगन, फर्नीचर तथा अन्य उपस्करो की खरीदारी के दर एवं पाथ्या कंपनी के सन्दर्भ में कड़ी आपत्ति की गयी है।

महापौर ने बताया कि अब सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों की सहमति और राय लेकर इस पर कार्रवाई पर सहमति बनी है। इसको लेकर पार्षदगण की सभी आपत्तियों पर विचार करने हेतु आपत्ति पत्र से सम्बंधित सभी कागजातों वह संचिकाओ को आगामी सशक्त स्थायी समिति की बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश नगर आयुक्त से किया गया है।
निदेश है कि नगर आयुक्त उपरोक्त सभी खरीदारियों से सम्बंधित संचिका तथा पाथेय कंपनी के चयन से सम्बंधित संचिका भी सशक्त स्थाई समिति के विचारार्थ बैठक में प्रस्तुत करेंगे। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि यह भी सूचना मिली है कि नगर निगम बेतिया में टैक्स कलेक्शन का कार्य स्पैरो कम्पनी को उस समय दिया गया है जब नगर निगम बोर्ड विघटित था। वही नगर निगम के कर संग्रह हेतु स्पैरो कंपनी से किया गया एकरारनामा भी नियमानुकूल नहीं प्रतीत होता है। जिसके लिए 11 अगस्त को बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

बेतिया मे ड्यूटी पर तैनात दो जवानों को लगी गोली,SBI बैंक की सुरक्षा में तैनात थे.रायफल की सफाई करने मे फायर हो गया जिसकी चपेट में दो होमगार्ड जवान आ गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *