खीरू महतो का बोकारो में भव्य स्वागत, कई नेता व कार्यकर्ताओं ने थामा जदयू का दामन

राज्यसभा सांसद सह जदयू प्रदेश अध्यक्ष का जिला अध्यक्ष ने पुष्माला एवं अंग वस्त्र भेंट कर किया सम्मानित
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : रविवार को झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो का बोकारो आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। जैनामोड़ स्थित नव युवक कला मंच में बोकारो ज़िला जनता दल यूनाइटेड के ज़िला अध्यक्ष प्रदीप महतो एवं जैना पंचायत के मुखिया आनंद कुमार महतो के नेतृत्व में उन्हें पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नव युवक कला मंच के अध्यक्ष अंबुज महतो, सचिव महादेव महतो, ज़िला महासचिव विनय सिंह, सुधीर कुमार, ज़िला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार, ज़िला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव दास सहित पारस महतो, अशोक महतो, तेजू महतो, भीखू महतो, रोहित कुमार महतो, वकील महतो, अरुण मिश्रा, अरुण महतो, अमरजीत कुमार, युवा नेता सोनू सिंह, ईश्वर गोस्वामी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान जैना पंचायत के मुखिया आनंद कुमार महतो ने बिरसा सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार को लेकर राज्यसभा सांसद खीरू महतो को एक मांग पत्र भी सौंपा।
इसके उपरांत धनबाद जाने के क्रम में सेक्टर-6 में बोकारो जिला उपाध्यक्ष राजा पांडे एवं जिला महासचिव विनय सिंह के नेतृत्व में भी सांसद खीरू महतो का माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं जिला अध्यक्ष प्रदीप महतो के नेतृत्व में झारखंड विस्थापित मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सह अधिवक्ता वकील महतो एवं उनके साथ कई अधिवक्ता व विस्थापित मंच के पदाधिकारी — किशोर कुमार सिंह, मनोज कुमार, नंदलाल महतो, दयाशंकर सिंह, जमील अहमद, अनिल कुमार महतो, विजय कुमार महतो, रज्जाक अंसारी, मनोहर अंसारी ने जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह, उपेंद्र महतो, चंडी कुमार प्रजापति, चास प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार, जितेंद्र पांडेय, आनंद सिंह, महाराजा पांडेय, शिवम कुमार, युवराज कुमार, सूरज कुमार, मोहन कुमार, लड्डू कुमार, विमल यादव, हरिहर कुमार, विशाल कुमार, रामप्रीत कुमार, गोपाल यादव, सूरज महतो, ललन प्रसाद, प्रेम कुमार, शुभम शर्मा, शेखर महतो, सुधीर रविदास, निवास शर्मा, राजेश यादव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगठन को और मजबूत करने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया गया।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










