प्रदेश उपाध्यक्ष सह राँची लोकसभा प्रभारी मनोनीत हुए हरिनाथ साहू

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 6ता.रांची-लोकहित अधिकार पार्टी झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने राँची जिला के वरिष्ठ नेता हरिनाथ साहू को इनके राजनीतिक जागरुकता , सक्रियता , अनुभव तथा सामाजिक न्याय के पक्षधर विचारधारा को ध्यान में रखकर पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष सह राँची लोकसभा का प्रभारी मनोनीत किया है !
उक्त मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजहर आलम ने कहा कि पिछले 18 जून को पूर्व भाजपा नेता हरिनाथ साहू अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लोकहित अधिकार पार्टी में शामिल हुए थे ! हरिनाथ साहू जी को प्रदेश उपाध्यक्ष सह राँची लोकसभा का प्रभारी मनोनीत होने पर बधाई दी। मौके पर कुंज बिहारी, रामविलास साहू, इमरान खान,अजीत कुमार, संजय साहू, सफीक अंसारी, बलदेव साहू,बेनी साहू, दिलीप उरांव, प्रदीप ठाकुर, रेनू साहू, रेखा कुमारी, गणेश लोहरा, रंगनाथ राम, राज किशोर राम,सूरज यादव, मुकुल नायक रूपम नायक, महेश पाहन, मुकेश प्रजापति, रूपाली मुंडा, प्रशांत बैठा,सुषमा देवी, मीना देवी, सुशीला महतो ,दशमी देवी, कंचन रानी, सुमन महतो, रीना सिंह, राजू ठाकुर, अनिल मुंडा, लालू प्रजापति सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

नई श्रम संहिताओं पर बीएसएल ने की जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *