हरियाणा पुलिस ने साइबर क्राइम में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार कर हरियाणा लेकर चली गई

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 21ता.सिवान। जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पसनौली गगन गांव से बुधवार की सुबह हरियाणा पुलिस ने साइबर क्राइम में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार कर हरियाणा लेकर चली गई है। गिरफ्तार लोगों में पसनौली गगन निवासी नसीर राजा व एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने थाने पर पहुंचकर सूचना दी कि हरियाणा के किसी व्यक्ति से साइबर क्राइम के तहत रुपये की ठगी की गई है।इसमें पसनौली गगन गांव के दो लोग शामिल हैं। हरियाणा पुलिस के सहयोग से स्थानीय थाना ने बुधवार की सुबह पसनौली गगन गांव पहुंचकर नसीर राजा एवं अन्य एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना लाई। हरियाणा पुलिस दोनों को अपने साथ हरियाणा लेकर चली गई है।

मोतिहारी में दवा व्यवसायी को बदमाशों ने गोली मार घायल कर नकदी व आभूषण लूटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *