गुजरात : महाकुंभ भगदड़ में जान गंवाने वाले महेश भाई के परिजनों से मिले स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेष पटेल

मेहसाणा, 30 जनवरी (आईएएनएस)। महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन संगम तट पर हुई भगदड़ में गुजरात के मेहसाणा के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान मेहसाणा के रहने वाले महेश भाई के रूप में हुई, जो कुंभ मेले में भाग लेने प्रयागराज गए थे। इस दुखद घटना के बाद गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल मृतक के पैतृक गांव पहुंचे।

स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ है और जो भी मदद संभव होगी, वह उन्हें प्रदान की जाएगी। उन्होंने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की घटनाएं हमेशा दुखद होती हैं। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी।

ऋषिकेश पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महेशभाई की कुंभ मेले में स्नान के समय भीड़ अधिक होने के कारण मची भगदड़ से मृत्यु हो गई। उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि योगी सरकार की ओर से मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया गया है।

बता दें कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन मेला क्षेत्र में भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए। घटना को लेकर सरकार ने बताया कि संगम तट पर पहुंचने की कोशिश में श्रद्धालुओं द्वारा बैरिकेड्स को धक्का दिए जाने के कारण भगदड़ मची।

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 217 अंक फिसला

योगी सरकार ने भगदड़ के कारणों की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग के गठन की घोषणा की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

–आईएएनएस

पीएसके/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *