गृह मंत्री अमित शाह ने ऐतिहासिक 100वें प्रक्षेपण पर इसरो को दी बधाई

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण यान जीएसएलवी-एफ15 के जरिए अपना 100वां मिशन, एनवीएस-02 नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस ऐतिहासिक प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आज 100वां रॉकेट लॉन्च करने की आश्चर्यजनक उपलब्धि हासिल करने के लिए इसरो को बधाई। यह उपलब्धि अंतरिक्ष में अग्रणी के रूप में भारत की यात्रा को गति देने के लिए हमारे वैज्ञानिकों की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

आपको बता दें कि जीएसएलवी-एफ15 रॉकेट ने बुधवार सुबह 6:23 बजे उड़ान भरी। इसके जरिए एनवीएस-02 नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष में पहुंचाया गया। यह प्रक्षेपण इसरो की एक बड़ी उपलब्धि है। इससे देश की अंतरिक्ष अनुसंधान क्षमता का पता चलता है।

इसरो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “जीएसएलवी-एफ15 ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी है, एनवीएस-02 को उसकी निर्धारित कक्षा में ले गया है।”

एक अन्य पोस्ट में इसरो ने कहा, “मिशन सफल! जीएसएलवी-एफ15/ एनवीएस-02 मिशन सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। भारत अंतरिक्ष नेविगेशन में नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है।”

–आईएएनएस

एकेएस/सीबीटी

बेंगलुरु में आयोजित रन फॉर यूनिटी में दौड़े दिग्गज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले लौह पुरुष सबके आदर्श

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *