आरएम इंटर कॉलेज चास में सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

दिवगंत राजेंद्र महतो की परिकल्पना थी की गांव के हर बच्चा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े जो आज इन बच्चों ने कर दिखाया है।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 15ता०बोकारो।  आर• एम• इंटर कॉलेज,चास के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ एस• के• शर्मा,पूर्व प्राचार्य बी• एस• सिटी कॉलेज बोकारो, विशिष्ट अतिथि अखिलेश प्रसाद महतो वरीय भाजपा नेता,अजीत कु• सिन्हा उपाध्यक्ष झारखंड कल्याण परिषद,विक्रम महतो कार्यकारी अध्यक्ष झारखंड सांस्कृतिक मंच, एवं श्रवण कुमार प्राचार्य आर• एम• इंटर कॉलेज चास,जिसमे कॉलेज के छात्र एजाज अहमद कला संकाय में बोकारो जिला मे द्वितीय स्थान एवं आसिफ रजा कला संकाय में बोकारो जिला में पंचम स्थान प्राप्त किया, जिनको अतिथियों ने मोमेंटो,गुलदस्ता एवं शॉल देकर सम्मानित किया,स्थापना काल से डॉ• शर्मा के सहयोग एवं मार्गदर्शन देने के लिए सभी शिक्षकों ने उन्हें भी शौल देकर सम्मानित किया और धन्यवाद दिया, मुख्य अतिथि ने अपने भाषण मे छात्रों को बहुत बधाई दिया औरउनके उज्वल भविष्य की कामना किए। उन्होंने कहा कि न केवल कॉलेज एक मुकाम में पहुंचा है यह दिवंगत राजेंद्र महतो जी की देन है उनके मार्गदर्शन में शहर के बीचो-बीच यह कॉलेज स्थापित हो पाया है उनके नहीं रहने के बावजूद भी आज कॉलेज परिवार ने और यहां के प्राचार्य ने जो बीड़ा उठाते हुए कॉलेज को आगे बढ़ाया है मेरा सहयोग निरंतर रहेगा आज बोकारो जिला में स्थान प्राप्त किया है हम चाहेंगे आने वाले समय में झारखंड में भी कॉलेज का स्थान स्थापित हो एवं इसको विस्तार करने की योजना भी हम सब मिलकर बनाएंगे और आने वाले समय में इसका विस्तारीकरण करने का भी प्रयास करेंगे तभी हम समझेंगे कि राजेंद्र बाबू को सच्ची श्रद्धांजलि हम कॉलेज परिवार देंगे, अखिलेश महतो  ने कहा कि छात्र जीवन से ही मैं और दिवंगत राजेंद्र महतो चास कॉलेज की स्थापना-सिटी कॉलेज की स्थापना और कई अन्य शिक्षण संस्थानों की स्थापना में सहयोग रहा है मैं छात्र जीवन से ही छात्र नेता रहा हूं और कई लड़ाइयां लड़के आगे छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए हरदम सहयोग किया है और आने वाले समय में भी भैया के नहीं रहने के बावजूद भी मेरी तरफ से छात्रों को शिक्षकों को जिस प्रकार की भी सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी करता रहूंगा। उपाध्यक्ष सिन्हा जी ने कहा की स्थापना काल से ही कॉलेज से जुड़ा हूं जो जुनून शिक्षकों का कॉलेज को आगे बढ़ाने में रहा है उसको मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता मैंने देखा है कि अनुदान नहीं मिलने के बावजूद भी वह निरंतर अपनी सेवा देते रहे हैं उन्हीं का सहयोग है कि आज बच्चे आगे बढ़े हैं अपना स्थान बना रहे हैं सभी को शुभकामनाएं,इस कार्यक्रम में झारखंड सांस्कृतिक मंच के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम महतो ने कहा कि इस कॉलेज की परिकल्पना जिस तरह दिवंगत (कॉलेज के सचिव) राजेंद्र महतो जी ने किया था उन्हीं की परिकल्पना थी की गांव के हर बच्चा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े जो आज इन बच्चों ने कर दिखाया है बच्चे जिला में स्थान बनाया है वह भी सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से ही आते हैं बड़ी खुशी की बात है कि कॉलेज परिवार आगे बढ़ रहा है पर आज वह (स्वर्गीय राजेन्द्र महतो) रहते तो शायद खुशी दोगुना होती पर मुझे पता है कि वह जहां भी हैं हमेंआशीर्वाद, सहयोग कर रहे हैं और मैं उनके नहीं रहने के बावजूद भी निरंतर शिक्षकों एवं छात्रों से मिलकर कैसे कॉलेज आगे बढ़े इस पर विचार करते रहता हूं और करता रहूंगा आश्वस्त किया है कि आने वाले समय में सभी शिक्षकों को अनुदान मिले कॉलेज का इमारत भव्य बने एवं सुदूर ग्रामीण इलाकों में जा जाकर शिक्षा की अलख जगाने का प्रयास करते रहे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे, इस कॉलेज परिवार में हमारे साथ कई अनुभवी शिक्षाविद जुड़े हुए हैं जो निरंतर कॉलेज कोआगे बढ़ाने में अपना मार्गदर्शन देते रहते हैं,सभी को बहुत सारी बधाई एवं शुभकामनाएं, कॉलेज प्राचार्य श्रवण कुमार ने कहा कि दस साल के बाद हमारा कॉलेज को स्थाई सुकृति मिली है आज सभी के सहयोग के माध्यम से ही दो बच्चे जिला में द्वितीय एवं पांचवा स्थान मिला है मेरा हरदम सहयोग आप लोगों के साथ है और आप लोगों के साथ मिलकर ही इस कॉलेज को हम लोग आगे ले जाएंगे ऐसी शुभकामनाएं और बहुत-बहुत धन्यवाद दूंगा डॉ शर्मा साहब जी का जो उन्होंने इस कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य समय दिया और आने वाले समय में भी इनका सहयोग कॉलेज को मिलता रहे ऐसी आशा ही नहीं पूरा विश्वास है दोनों जिला टॉपर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं है और शिक्षकों का सहयोग और निरंतर पढ़ाई से आज वह इस मकान पर पहुंचे हैं और भविष्य में वह दोनों शिक्षक बनना चाहते हैं शिक्षक के रूप मे अपनी सेवा देना चाहते हैं, इस कार्यक्रम में कॉलेज परिवार के शिक्षक- एवम छात्र मौजूद रहे-श्रीमती आरती देवी, उषा कुमारी, निताई गोराई, रूपाली अग्रवाल,जुली कुमारी, निकु राय,अजीत कुमार बाउरी,विनोद कु• महतो, काजल क प्रदीप कुमार,विक्रम सिंह चौधरी, शिव शंकर दुबे, उत्तम प्रजापति आदि छात्र छात्राएं इस सम्मान समारोह में मौजूद रहे।

उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर 90 लाख का अवैध शराब किया जप्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *