ज्योति प्रहरी का सम्मान: पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : गोमिया के पिट्स मॉडर्न स्कूल में प्रातः कालीन सभा के दौरान शिक्षक दिवस से एक दिन पूर्व शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया।। स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षक गण भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र, हिंदी में शपथ, एक मधुर हिंदी गीत और अंग्रेजी व हिंदी दोनों में प्रेरक विचारों के साथ हुई। इसके बाद कक्षा सातवीं-बी के अनुज यादव ने प्रकृति पर्व कर्मा पूजा पर एक विचारोत्तेजक भाषण दिया। जिसने छात्रों और शिक्षकों दोनों को प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षक अजय कुमार को विद्यालय में समर्पित सेवा के 25 वर्ष पूरे करने पर सम्मानित किया गया। विद्यालय समुदाय की ओर से कृतज्ञता और सम्मान के प्रतीक के रूप में उन्हें एक स्मृति चिन्ह, एक कलाई घड़ी और एक शॉल भेंट किया गया। इसके अलावा विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दास गुप्ता, विद्यालय संचालक समिति के सदस्यगण एवं विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा शिक्षकों एवं स्टाफ को उपहार देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं, और उनका योगदान अमूल्य है। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला और शिक्षकों के समर्पण और महत्व पर जोर दिया। कहा कि शिक्षकों पर युवा मन को पोषित करने, चरित्र निर्माण करने और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने की महान ज़िम्मेदारी है। इस अवसर पर गोमिया विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता ने शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए अपना संदेश दिया और उनसे छात्रों का ज्ञान और करुणा के साथ मार्गदर्शन करते रहने का आग्रह किया। आईईपीएल (ओरिका) गोमिया के महाप्रबंधक अभिषेक विश्वास ने अपने संदेश में शिक्षकों के आदर्श और राष्ट्र निर्माता के रूप में महत्व पर प्रकाश डाला और शिक्षक समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दिए। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

झारखंड मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *