बीएसएल में पहली बार हॉट मेटल टॉरपीडो लैडल कार-02 का उपलब्धि हासिल 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट ने आंतरिक संसाधनों एवं सुदृढ़ तकनीकी दक्षता के बल पर हॉट मेटल टॉरपीडो लैडल कार-02 (टीएलसी-02) का सफलतापूर्वक जीर्णोद्धार कर उसे पुनः परिचालन में लाकर एक महत्वपूर्ण तकनीकी एवं परिचालन उपलब्धि हासिल की है. यह उपलब्धि संयंत्र की आत्मनिर्भरता, नवाचार क्षमता तथा प्रभावी अंतर-विभागीय समन्वय का सशक्त उदाहरण है.ब्लास्ट फर्नेस विभाग में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान जीर्णोद्धारित हॉट मेटल टॉरपीडो लैडल कार को अधिशासी निदेशक (संकार्य)  प्रिय रंजन एवं अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन्स)  अनूप कुमार दत्त द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर पुनः परिचालन हेतु फ्लैग-ऑफ किया गया. इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस)  शौविक रॉय, मुख्य महाप्रबंधक (रिफ्रैक्टरी) नागराजन श्रीकांत, मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी)  प्रकाश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदा कर्मी उपस्थित थे.उल्लेखनीय है कि टॉरपीडो लैडल कार संख्या-02, जुलाई 2021 में हॉट मेटल पंक्चर की घटना के पश्चात परिचालन से बाहर हो गई थी. हॉट मेटल पंक्चर एवं लंबे समय तक निष्क्रिय रहने के कारण इसके बाहरी खोल तथा रिफ्रैक्टरी लाइनिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी थी. ऐसी स्थिति में इस महत्वपूर्ण परिसंपत्ति का जीर्णोद्धार एक बड़ी तकनीकी चुनौती बन गया था. इस चुनौतीपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने हेतु अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन एवं अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन्स)  अनूप कुमार दत्त के नेतृत्व में एक विस्तृत एवं सुव्यवस्थित पुनरुद्धार योजना तैयार की गई. मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) शौविक रॉय, मुख्य महाप्रबंधक (रिफ्रैक्टरी)  नागराजन श्रीकांत तथा मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी)  प्रकाश कुमार के मार्गदर्शन में गठित टीम ने इस जीर्णोद्धार कार्य को चरणबद्ध एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न किया.जीर्णोद्धार प्रक्रिया के अंतर्गत लैंसिंग कार्य को सुगम बनाने तथा इस दौरान उत्पन्न पिघले पदार्थ की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टॉरपीडो के बाहरी खोल को चार स्थानों पर काटा गया. इसके पश्चात टॉरपीडो की आंतरिक सफाई की गई तथा 40 मिमी मोटाई की वक्राकार धातु प्लेटों के माध्यम से सभी कटे हुए भागों की वेल्डिंग कर बाहरी संरचना को पुनः सुदृढ़ किया गया. इसके उपरांत रिकॉर्ड समय में मात्र 18 दिनों के भीतर टॉरपीडो की रीलाइनिंग का कार्य पूर्ण किया गया. वहीं सीईडी टीम के सहयोग से ऊष्मा-रोधी एल्युमिनियम पेंटिंग की गई तथा पाँच दिवसीय हीटिंग साइकिल के सफल समापन के पश्चात टीएलसी-02 को पुनः सेवा हेतु उपयुक्त घोषित किया गया.इस उल्लेखनीय उपलब्धि में महाप्रबंधक (बीएफ) जे. जोड़र, महाप्रबंधक (बीएफ) मानस सरकार, महाप्रबंधक (ट्रैफिक)  एस. पात्रा, उप महाप्रबंधक (बीएफ)  सरोज कुमार, सहायक महाप्रबंधक (कैपिटल रिपेयर) वेंकटेश, सहायक महाप्रबंधक (आरईडी)  ए. वर्मा, प्रबंधक (बीएफ) गुणवंत कुमार सहित उनकी टीम तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने टीम भावना के साथ महत्वपूर्ण योगदान दिया. यह उपलब्धि सेल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि यह पहली बार है जब किसी पंक्चर हो चुकी हॉट मेटल टॉरपीडो लैडल कार का जीर्णोद्धार कर पुनः परिचालन बोकारो स्टील प्लांट द्वारा पूर्णतः आंतरिक संसाधनों, तकनीकी विशेषज्ञता एवं सुदृढ़ अंतर-विभागीय समन्वय के माध्यम से सफलतापूर्वक किया गया है

लिखूं कि ज़िंदगी तुम्हारे बाद तुम्हें याद करे...'पुरानी स्मृतियां संजोए 33 साल बाद अपने स्कूल पहुंचे डीपीएस बोकारो के प्रथम बैच के विद्यार्थी, ताजा कीं यादें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *