मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री आवास का घेराव एवम प्रदर्शन कार्यक्रम में बोकारो से सैकड़ो आंदोलनकारियों ने लिया भाग

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के निर्धारित कार्यक्रम के तहत् मान, सम्मान, पेंशन, नियोजन सहित अपने हक अधिकार आदि मांगों को लेकर झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री आवास का घेराव एवम प्रदर्शन कार्यक्रम में हजारों आंदोलनकारी, झारखंड प्रदेश के चौबीसों जिले से अपने पारंपरिक हथियारों के साथ मोरहाबादी मैदान से जुलूस के रूप में पैदल चलकर मुख्य मंत्री आवास तक पहुंचे जिसमें बोकारो जिला से सैकड़ों आंदोलनकारियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर अहम भूमिका निभाया। मुख्यमंत्री के द्वारा मोर्चा के एक प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए बुलाया गया। प्रतिनिधि मंडल से लगभग आधा घंटा चली वार्ता में मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल से कहा कि मोर्चा के सभी मांगों पर त्वरित कार्रवाई अविलंब किया जाएगा। मुख्यमंत्री के इसी आश्वासन के बाद कार्यक्रम को स्थगित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाग लेने वाले में मोर्चा के संस्थापक सह केन्द्रीय महासचिव पुष्कर महतो , भुनेश्वर केवट,केंद्रीय अध्यक्ष विदेशी महतो, जिला अध्यक्ष (बोकारो) राजदेव माहथा,केंद्रीय संयुक्त सचिव हाबूलाल गोराईं, झारखण्ड आंदोलनकारी युवा मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष ललित नारायण महतो, चास प्रखण्ड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, प्रखण्ड प्रभारी खगेंद्र नाथ वर्मा, सचिव संजय लाल महतो, सचिव चंडी चरण महतो, कोषाध्यक्ष मोo मंजूर हुसैन, सचिव राजकिशोर महतो, ठाकुर राम महतो, सहदेव महतो, पूर्व मुखिया परीक्षित महथा, ज्योति लाल महतो, भागीरथ महतो, मोतीलाल गोराई, गोपाल चन्द्र महतो, रमजान खान, शक्ति पद महतो, रमेश महतो, सुनील महतो, गुरू पद महाथा, राजेश राय, राजकुमार महथा, मनभूल नापित, मिहिर बावरी, जुबिल अहमद, बिक्रम महथा, मनोज राय, अमीर सेख, लालमोहन शर्मा, गयासुद्दीन शाह, करमचंद महतो, बनमाली दत्ता, अनिल सिंह, शीला देवी, राजकुमारी देवी, शोभा देवी, सिकंदर शेख, युधिष्ठिर महतो, बिपिन प्रमाणिक, संजय चौधरी, सुधीर महथा, सुमिर महतो, भुदल चन्द्र, शक्ति पद सोनार, विजय सिंह , कल्याणी सिंह चौधरी सहित हजारो आंदोलनकारी उपस्थित रहे।