जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में आये 14 व्यक्तियों के समस्याओं पर हुई त्वरित कारवाई

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 2ता. सिवहर। जिला पदाधिकारी, शिवहर के कार्यालय प्रकोष्ठ में आज पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 2:00 बजे तक जनता दरबार का आयोजन किया गया,जिला पदाधिकारी द्वारा। जिले के 14 व्यक्तियों की समस्याओं पर त्वरित कारवाई की गई। जिला पदाधिकारी, शिवहर के जनता दरबार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि अतिक्रमण, जमाबंदी सुधार, श्रम, दाखिल-खारिज, विद्युत, जमीन संबंधी विवाद एवं स्वास्थ्य आदि से संबंधित फरियादी उपस्थित हुए। जिला पदाधिकारी, शिवहर द्वारा जनता दरबार में आये व्यक्तियों की समस्याओं को सुना गया तथा फरियादी के सामने ही संबंधित पदाधिकारी को कार्यालय कक्ष में बुलाकर तथा प्रखण्ड / अचल स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को दूरभाष पर अविलंब कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।जिला पदाधिकारी, शिवहर द्वारा शिवहर जिलावासियों से अनुरोध किया गया है कि प्रत्येक शुक्रवार को पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 2:00 बजे तक जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इस जनता दरबार में जिले का कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की समस्या को लेकर जिला पदाधिकारी, शिवहर से मिल सकते हैं।

गृह मंत्री अमित शाह के तेल और पानी के बयान पर राबड़ी का पलटवार, व्यापारी हैं वे, तेल-पानी वही मिलाते होंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *