कटिहार जिले में एक ससुर को बहू के पराए मर्दों से मिलने का विरोध करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 24ता.कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में एक ससुर को बहू के पराए मर्दों से मिलने का विरोध करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की बहू और उसके प्रेमी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।दरअसल, यह पूरा मामला कोढ़ा थाना क्षेत्र के मधुरा गांव की है, जहां एक घर से पुलिस ने मोहम्मद तस्लीम (55) का शव बरामद किया। तस्लीम की हत्या गला रेतकर कर दी गई थी। पुलिस ने तत्काल मामले में जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मृतक की बहू जमीला खातुन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इसमामले में संदलपुर के मोहम्मद अलीम, मोहम्मद अकमल और जमीला खातून शामिल हैं। बताया जाता है कि मृतक की बहू का आलिम के साथ अवैध संबंध चल रहा था, जिसकी जानकारी मृतक को लग गई थी और वह इसका विरोध करता था।

आरएलजेडी जाति आधारित जनगणना को लेकर पार्टी 14 अक्टूबर को राजभवन विरोध मार्च निकालेगी,उपेन्द्र कुशवाहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *