कटिहार में पिता ने अपने ही बेटे को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 19ता.बिहार। कटिहार में पिता ने अपने ही बेटे को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला. पोठिया ओपी क्षेत्र के मलहरिया पंचायत में सोमवार को पिता ने घरेलू विवाद में अपने ही पुत्र की सोये अवस्था में धारदार कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी. हत्या कि खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोसटमार्टम के लिए भेजा. जानकारी के अनुसार समेली प्रखंड क्षेत्र की मलहरिया पंचायत के वार्ड सख्या चार में बुद्धदेव मंडल ने अपने पुत्र सुरेश मंडल ऊर्फ गेना मंडल (35 वर्ष) को कुलहाड़ी से सोये अवस्था में गले पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया जिससे घटनस्थल पर ही उसकी मौत हो गयी बताया जाता है कि पिता और पुत्र में बराबर आपसी घरेलू विवाद हुआ करता था. जिसमें पिता की मानसिक स्थिति खराब हो गयी थी. पिता अपने पुत्र सुरेश मंडल से बराबर रुपये की मांग करता था. जहां रुपये नहीं देने के कारण यह घटना घटित हुआ है. जबकि स्थानीय ग्रामीण बताते है कि मृतक कटिहार से बैगन बेचकर अपने घर पहुंचकर सोया हुआ था. इसी बीच पिता ने पुत्र से पैसे मांगा नहीं देने पर पुत्र की हत्या कर दी. आरोपित पिता बुद्धदेव मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा घटनास्थल से पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद किया है.

एक दर्जन से अधिक लोगों ने एक साथ मिलकर युवक पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया,जिसके बाद इलाके में अफरा – तफरी का माहौल कायम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *