स्वांग उत्तरी पंचायत सचिवालय में मुखिया ने मोहल्ला क्लासेस का शुभारंभ फीता काटकर किया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी गोमिया/बोकारो : गोमिया प्रखंड अंतर्गत स्वांग उत्तरी पंचायत सचिवालय में मंगलवार को पीरामल फाउंडेशन की ओर से मोहल्ला कक्षाओं का शुभारंभ मुखिया विनोद विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया। पिरामल फाउंडेशन और स्थानीय मुखिया के सहयोग से कक्षा एक से आठ तक का संचालन पंचायत भवन में प्रतिदिन स्थानीय स्वयंसेवकों के माध्यम से किया जाएगा। स्वांग उत्तरी पंचायत में बच्चों की शैक्षणिक स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मोहल्ला कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन कक्षाओं के माध्यम से बच्चों को नियमित रूप से वर्कशीट अभ्यास, पढ़ने–लिखने का अभ्यास, गणितीय कौशल विकास तथा सामान्य ज्ञान से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ कराई जाती है। स्थानीय स्वयंसेवकों की सहभागिता से संचालित ये कक्षाएँ बच्चों को अनुकूल एवं सहयोगात्मक सीखने का वातावरण प्रदान करती हैं। इन कक्षाओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सीखने की क्षमता में सुधार करना, विद्यालय से उनका जुड़ाव बढ़ाना तथा आगामी मूल्यांकन/एंडलाइन टेस्ट के लिए उन्हें बेहतर रूप से तैयार करना है। साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है, ताकि वे नियमित रूप से बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित कर सकें। मौके पर पीरामल फाउंडेशन के पॉलमी राय, बसंत यादव, वैभव घाटे, अभिषेक शिवहरे, शालू कुमारी, सोबिन जी, मोहम्मद मिनहाज एवं सभी वार्ड सदस्य सहित मध्य विद्यालय स्वांग पुराना माइनर्स के शिक्षकगण व स्कूली बच्चे मौजूद थे।










