ग्लोबल कंपटीशन के दौर में हर विद्यार्थी को प्रतिभा में निरंतर निखार लाना जरूरी:गरिमा

सीक्रेट हार्ट हाई स्कूल में आयोजित क्राफ्ट,साइंस एंड सोशल साइंस एक्जीविशन का महापौर ने किया उद्घाटन

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी बेतिया। नगर के सीक्रेट हार्ट हाई स्कूल में आयोजित क्राफ्ट, साइंस एंड सोशल साइंस एक्जीविशन में मुख्य अतिथि रहीं महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के दौर में हर क्षेत्र में ग्लोबल कंपटीशन है। इस दौर में परिश्रम के बल पर अपनी प्रतिभा में निरंतर निखार लाना हर एक विद्यार्थी की मौलिक जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुझे आज बेहद खुशी है कि प्रतिभावान स्कूली बच्चों की मेधा को सम्मान करने का सुअवसर आज विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुझे आमंत्रित किया गया है। एक्जीविशन का अर्थ ही प्रदर्शन, दिखाना या देखने के लिए प्रस्तुत करना होता है। स्कूली उम्र से बच्चों को ऐसे आयोजनों में शामिल करना उनकी मेधा और प्रतिभा में निखार का उत्तम पहल है। आज के आयोजन पर बात करें तो शिल्पकारी,पेंटिंग और रंगोली आदि कला में सामाजिक दृष्टिकोण और उन्नत आचार विचार और व्यवहार को आकार देने की पहल शामिल होती है। जबकि विज्ञान जनित अनुसंधान के माध्यम से हमें व्यक्तियों और समाज पर कला के प्रभाव को समझने में मदद कर सकता है। वही सामाजिक विज्ञान, मानव समाज का अध्ययन करने वाली शैक्षिक विधा है। इसमें अनेक विषय शामिल होते या रहते हैं।इसमें पुरातत्व, अर्थशास्त्र,भूगोल, इतिहास, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र आदि विषय शामिल होते हैं। मैं आज सीक्रेट हार्ट हाई स्कूल प्रबंधन का आज आभार व्यक्त करना चाहूंगी कि ऐसे आयोजन के माध्यम से सैकड़ों स्कूली बच्चों की प्रतिभा में निखार का कार्य किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के दरम्यान लोहे के डस्टबीन के एवज में 52 लाख से अधिक के भुगतान पर महापौर ने मांगा नगर आयुक्त से मांगा जवाब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *