विकास के नाम पर बोकारो विधायक ने चलाया है सिर्फ अपना ब्यवसाय : कैशफ रजा

14 जनवरी से शुरू होगी न्याय यात्रा,15 राज्य 110 जिला से होते हुए 6200 कि०मी० की सफर करेगी तय
फरवरी माह में पहुँचेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, झारखण्ड में आठ दिनों के अन्दर गुजरेगी 13 जिलों से
मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 08ता०बोकारो। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटि ओ०बी०सी० प्रक्रोष्ट के मिडिया प्रभारी मो० कैशफ रजा ने गौस नगर भर्रा चास में एक संवादाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि “भारत जोडो न्याय यात्रा” राहुल गांधी जी के नेतृत में दिनांक 14 जनवरी से मनीपुर से प्रारम्भ होकर 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। यह न्याय यात्रा 15 राज्य 110 जिला से होकर गुजरेगी जो 6200 कि0मी0 का सफर तय करेंगी। विशेष खुशी की बात यह है कि भारत जोडो न्याय यात्रा झारखण्ड में भी फरवरी में पहुँचेगी तथा झारखण्ड में आठ दिनों के अन्दर 13 जिलों से गुजरेगी जिसमें हमारा गृह जिला बोकारो भी सम्मिलित है इस न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस जनों के साथ-साथ आम लोगों विशेष कर युवाओं में बहुत उत्साह और बेसबरी से इन्तजार है। मनीपुर के महिलाओं देश के किसानों, शिक्षित बेरोजगार मजदुरों एवं छोटे व्यपारियों के साथ-साथ ओ०बी०सी० वर्ग एवं पिछड़ी जातियों के साथ न्याय हो इसलिए कांग्रेस ने इस यात्रा को जनहित में जरूरी समझा। सविधान पर हो रहे लगातार प्रहार लोकतंत्र को अस्त व्यस्थ करने वाली इस तानाशाही मोदी सरकार के विरूद्ध आमलोगों के बीच जागरूकता के लिये यह न्याय यात्रा आवश्यक है। ओ०बी०सी० प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहु की अध्यक्षता में ओ०बी०सी० वर्ग भारी संख्या में न्याय यात्रा में भाग लेंगें। आगे रजा ने कहा कि जहां हम चीन की और उसके उत्पादों का विरोध कर रहे है वहीं आर०एस०एस० के नागपुर हैड क्वार्टर में चीनी पदाधिकारियों के साथ बैठकर गुप्त मिटींग करना स्थिति को संध्यास्पद बनाता है। भारत के गृह मंत्री को इसपर स्पष्टीकरण देना चाहिए। मोदी जी का नोटबंदी, जी०एस०टी० अचानक लोकडाउन देश पर बहुत भारी पड़ रहा है। 67 वर्षों में 13 प्रधानमंत्रियों ने कुल 55 लाख करोड़ का कर्ज लिया परन्तु 9.5 वर्षों में ही मोदी जी ने अकेले कुल 150 लाख करोड़ का कर्ज ले लिया। 30 हजार से ज्यादा एम०एस०एम०ई० बंद हो गई। देश में कुल 50 विल्फुल कोरपोरेट डिफोल्टर जिनकी कुल ऋण 95 हजार करोड़ है। देश की 1 प्रतिशत आबादी के पास देश के 73 प्रतिशत सम्पत्ति है, नये सार्वजनिक उपक्रम का निर्माण मोदी सरकार ने नहीं किया परन्तु दर्जनों पी०एस०यू० का निजीकरण कर दिया गया। सार्वजनिक उपक्रमों में लगभग चार लाख नौकरियों खत्म कर दी गई। मोदी सरकार के ड्रीम योजना स्वच्छ भारत के अन्तर्गत बनाये गये 90 प्रतिशत शौचालयों में पानी नहीं होने के कारणवश बंद पडे है। प्रधानमंत्री की सनक है कि अडानी को दुनिया की सबसे अमीर आदमी बना दे भले अपना देश दुनिया का सबसे गरीब देश में सम्मिलित हो जाय। आगे रजा ने कहा कि धनबाद, बोकारो में लगातार ट्रैफिक प्रदूषण और पेयजल मुख्य समस्या रही है एवं बोकारो में बेरोजगारी विस्थापित नियोजन उच्च शिक्षा, चिकित्सा, बियाडा एवं बी०जी०एच० आधुनिकरण मुख्य मुद्दे है और वर्तमान के बोकारो विधानसभा के विधायक और लोकसभा सांसद इस मसले को हल करने में पुरी तरह विफल रहे है। पिछले 14 वर्षों में लोकसभा सांसद का निरस्त व्यवहार और उदासिन्ता का यह नतीजा है कि बोकारो जैसे इन्डस्ट्रीयल सिटी ठप पडा है, सी०सी०एल०, बी०सी०सी०एल०, सेल में विस्थापियों की नियुक्ति नहीं हो रही है। बावजुद इसके भारत सरकार द्वारा धनबाद, बोकारो को विशेष पिछडे जिले के लिए अतिरिक्त फंड विकास कार्यों के लिए उपलब्ध करा जा रहा है परन्तु धरातल पर विकास कार्य दिख नहीं रहा है। सांसद महोदय सदन में सवाल नहीं करते है उनके कार्यकाल में धनबाद रेल मंडल को पिछले 14 वर्षों में एक नई ट्रेन नहीं मिली बल्कि कई ट्रेने बन्द कर दी गई। एस०बी०आई० का हैडक्वार्टर कोलकाता सिफ्ट हो गया, एम्स एवं एयरपोर्ट चला गया। आगे रजा ने कहा कि, बोकारो के विधायक महोदय अपने नौ साल के कार्यकाल में नौ महत्वपूर्ण काम बताये। पी०सी०सी०, नाली, चापाकल यह काम तो मुखिया और वार्ड पार्षद भी कर देते है। यह बताया जाय कि आपने विस्थापितों के नियोजन के लिए क्या किया, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आपका क्या योगदान रहा। बियाडा एवं बी०जी०एच० के आधुनिकरण के लिए आपने क्या किया। विधायक ने सिर्फ व्यवसाय चलाया है अपने रिश्तेदारों के साथ रियल स्टेट में, फुटपाथ के दुकानदारों के स्थाईकरण के लिए आपने क्या किया आप तो दौहरी निती अपनाए हुए है खुद बी०एस०एल० की सुविधाओं का भोग कर रहे है और बी०एस०एल० को गलत ठहराते है अगर आप इतने ही जनता के हितैषी है तो बी०एस०एल० की सारी सुख सुविधाओं को छोड़कर सड़क पर आंदोलन करने मैं खुद आपके साथ आंदोलन में शामिल रहूँगा। आज की प्रेस सम्मेलन में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता सकील अहमद अंसारी, प्रदेश सचिव निजाम अंसारी, रवि कुमार पंडित, हरेन्द्र तिवारी, ओ०बी०सी० प्रक्रोष्ट के कोडनेटर गुलाम हसन, जगदीश यादव, साहेब रजा, वरीस्ट कांग्रेसी महेश सिंह, मारूफ, अनवर खान एवं अजीम सहित अन्य लोग मौजुद थे।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे