भारतीय तटरक्षक बल ने 10 दिवसीय मोटरसाइकिल अभियान किया शुरू

अमृतसर, 22 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक बल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर 22 जनवरी को अटारी सीमा अमृतसर से ‘समुद्र के प्रहरी, सरहद से समंदर मोटरसाइकिल अभियान’ को हरी झंडी दिखाई गई। 10 दिनों में 2,300 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए, यह समुद्री सुरक्षा, राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण जागरूकता पर प्रकाश डालेंगे। जिसका समापन 1 फरवरी, 2025 को मुंबई में होगा। इस दौरान मोटर साइकिल अभियान श्री गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, वडोदरा और दमन सहित महत्वपूर्ण सीमावर्ती कस्बों और तटीय शहरों से होकर गुजरेगा।

यह अभियान देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में भारतीय तटरक्षक बल के समर्पण और बहादुरी का सम्मान करता है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा, समुद्री सतर्कता में तटरक्षक बल की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है और भारत की गौरवशाली समुद्री विरासत को उजागर करता है।

कल्याणी पोटेकर ने कहा, “यह रैली भारत सरकार के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के साथ संरेखित है, जिसे यात्रा के दौरान प्रमुखता से उजागर किया जाएगा।” यह अभियान सड़क सुरक्षा, जिम्मेदार ड्राइविंग और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर देता है।

यह प्रतिभागियों को भारत के विविध परिदृश्यों, लोगों और संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है, जिससे देश के साझा मूल्यों और परंपराओं को मजबूती मिलती है।

भारतीय तटरक्षक बल के संदीप शुक्ला ने कहा कि यह रैली अटारी सीमा से शुरू होती है और गेटवे ऑफ इंडिया पर समाप्त होती है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान सेव द गर्ल जैसे मुहिम की जागरूकता फैलाएंगे। यह मैसेज हमारे राजस्थान के लिए काफी महत्वपूर्ण है। महिला सशक्तिकरण को लेकर भी हम जागरूकता फैलाएंगे। हमने बॉर्डर से इसकी शुरुआत इसलिए की है, क्योंकि देश की सरहद को हमारे बीएसएफ के जवान सुरक्षित करते हैं और समुद्र को सुरक्षित करने का काम हम करते हैं। इसलिए हम लोगों ने तय किया है कि 49वें स्थापना दिवस के मौके पर हम अपने भाइयों के साथ शुरू करें और 1 फरवरी को गेटवे ऑफ इंडिया पर इसका समापन करेंगे।

रायबरेली में सीएम योगी की तस्वीर के साथ लगे ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के पोस्टर

–आईएएनएस

डीकेएम/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *