सफाई कार्य हेतु एक्शन प्लान तैयार करने का निदेश

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 13ता०बोकारो।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त  कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परियोजना पदाधिकारी की नियुक्ति, प्रमुख जलशायों के समीप दीवाल लेखन एवं स्थायी होर्डिंग बोर्ड अधिष्ठापन, अर्थ गंगा सहित जैविक खेती, टूरिज्म प्रमोशन, आर्द्रभूमि विकास एवं वर्षा जल संचयन पर विचार विमर्श किया गया।उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बोकारो जिला अंतर्गत नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कार्य योजना तैयार करने को कहा गया है। साथ ही सफाई के लिए रोस्टर तैयार कर रोस्टर अनुरूप सफाई करने का निदेश दिया गया जिसका समय समय पर जिला एवं अनुमंडल स्तर की टीम द्वारा निरीक्षण किया जायेगा। उपायुक्त  कुलदीप चौधरी ने गंगा समिति का कार्य एवं इनके सदस्यों की भूमिका को नियोजित तरीके से तैयार करने का निदेश दिया। इसके लिए एक्शन प्लान तैयार करने को भी कहा गया। साथ ही सफाई हेतु टीम तैयार करने के साथ-साथ कराये जा रहे कार्यों का डॉक्यूमेंटेशन करने को भी कहा गया। बैठक के दौरान प्रभारी पदाधिकारी  शक्ति कुमार, सहित अन्य उपस्थित थे।

LAP चिट फंड नॉन बैंकिंग कंपनियों द्वारा ठगी पीड़ित परिवारों के समर्थन में करेगा आंदोलन-हरिनाथ साहू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *