समस्तीपुर मंडल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

मंडल के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिजनों ने योग गुरु के निर्देशन में योगाभ्यास किया

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी समस्तीपुर:।रेलवे बोर्ड एवं मुख्यालय, हाजीपुर के दिशा-निर्देशों के आलोक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2025 को समस्तीपुर मंडल स्थित ललित कला केंद्र में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर योग गुरु के मार्गदर्शन में मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, यूनियन/एसोसिएशन के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को संतुलित बनाए रखने हेतु योग के महत्व को जनसामान्य तक पहुंचाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन और संकल्प के साथ की गई। इसके उपरांत योग प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने तन-मन से योग क्रियाओं में सहभागिता की और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर श्री विनय श्रीवस्तव ने अपने संदेश में कहा कि – “योग हमारी प्राचीन विरासत है, जो आज के जीवन की व्यस्तताओं और तनाव से मुक्ति का माध्यम है। रेलवे परिवार को स्वस्थ, सजग और सकारात्मक बनाए रखने में योग की भूमिका अहम है।”

कार्यक्रम में समस्तीपुर मंडल के सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों की भी सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक ‘ध्यान’ और ‘धन्यवाद ज्ञापन’ के साथ किया गया।
————–

चिराग पासवान ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत मे कही सीएम नीतीश को बताया दबाव की राजनीति करने वाला नेता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *