जबलपुर : पीएम ई-बस योजना के तहत 100 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी जल्द

जबलपुर, 10 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत जबलपुर शहर में 100 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी मिल गई है। यह बसें जल्द ही शहर की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के सीईओ सचिन विश्वकर्मा ने बताया कि नगर निगम का उद्देश्य यात्रियों को और अधिक सुविधा प्रदान करना है, जिसके तहत ये बसें शहर में चलेंगी। ये बसें पूरी तरह से वातानुकूल‍ि‍त होंगी और इनका किराया सामान्य बसों के समान ही रखा जाएगा।

सचिन विश्वकर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू की जा रही इस योजना के तहत जबलपुर के लिए 100 बसों को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत बसों का संचालन पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होगा, जिससे पर्यावरण को भी फायदा होगा। वर्तमान में इन बसों के लिए निविदा प्रक्रिया चल रही है और जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, इन बसों का संचालन शहर में शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कुल 10 से 12 रूट तैयार किए गए हैं, जो शहर के प्रमुख मार्गों से जुड़ेंगे। इन रूट्स पर बसों के संचालन की समय सीमा 5 से 8 मिनट के बीच होगी, ताकि शहर के हर क्षेत्र को कवर किया जा सके। इससे यात्रियों को जल्दी और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

किराए के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इन इलेक्ट्रिक बसों का किराया सामान्य शहर बसों जैसा होगा, जिससे यात्रियों को अधिक भार नहीं पड़ेगा। इसके अलावा, नए इलेक्ट्रिक ऑपरेटरों के लिए नए बस स्टॉप बनाए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यंग और लाथम के शतक, न्यूज़ीलैंड ने पाकिस्तान को दी 321 की चुनौती

अंत में उन्होंने कहा कि बसों के आ जाने के बाद जबलपुर में परिवहन व्यवस्था को अधिक स्मार्ट और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी।

–आईएएनएस

पीएसएम/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *