जापान ने बर्ड फ्लू के प्रकोप के बाद लगभग 19,000 मुर्गियों को मारना शुरू किया

टोक्यो, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान के होक्काइडो में एक पोल्ट्री फार्म में मुर्गियाें में एवियन इन्फ्लूएंजा की बीमारी पाई गई। इसके चलते कई मुर्गियों की मौत हो गई। यह इस मौसम में देश में इस बीमारी का पहला मामला देखने को मिला है।

होक्काइडो के अधिकारियों ने एहतियाती उपाय के तौर पर फार्म में लगभग 19,000 मुर्गियों को मारना शुरू कर दिया है, जिसके शुक्रवार तक पूरा होने की उम्मीद है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फार्म के 3 किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों और अंडों के परिवहन पर प्रतिबंध लगाते हुए आवाजाही पर प्रतिबंध भी लागू किए गए हैं और 10 किलोमीटर के दायरे से बाहर पोल्ट्री उत्पादों के परिवहन पर रोक लगा दी गई है।

होक्काइडो सरकार ने आगे प्रसार को रोकने के लिए रोकथाम उपायों को सख्ती से लागू करने का आग्रह किया और जनता को आश्वासन दिया कि वर्तमान में पोल्ट्री उत्पाद इस्‍तेमाल के लिए सुरक्षित हैं।

जापानी सरकार ने प्रधानमंत्री के संकट प्रबंधन केंद्र में एक सूचना संपर्क कार्यालय स्थापित किया है और स्थानीय अधिकारियों के साथ इस पर काम करना शुरू कर दिया है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम

गुजरात : पीएम मोदी के 'प्रेरणा' स्कूल का गृह मंत्री अमित शाह आज करेंगे लोकार्पण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *