क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (एचएमएस) की अगली अध्यक्षा होंगीं झरीया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह…

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो :  क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (हिंद मजदूर सभा) के प्रधान कार्यालय जनवृत 09 में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए संघ के महामन्त्री सह-सदस्य एनजेसीएस श्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि अभिभावक तुल्य पूर्व अध्यक्ष स्व. बच्चा सिंह का निधन  कोयलांचल समेत बोकारो इस्पात संयंत्र के मजदूरों के लिए अपूरणीय क्षति है।स्व. बच्चा सिंह सरीखे व्यक्तित्व की कमी को पूरा करना किसी के लिए भी असंभव है। दिनांक 27 अगस्त (मंगलवार)को हुई संघ के कार्यकारिणी बैठक में हिन्द मजदूर सभा के विचारधारा एवं नीति से प्रभावित कई दिग्गज नामों पर गहन चिंतन मनन किया गया। घण्टों मस्कक्त के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झरीया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह हीं संघ के अध्यक्ष पद के लिए सर्वोत्तम हैं।श्रीमती सिंह का हिन्द मजदूर सभा से वर्षो का संबंध है,हिन्द मजदूर सभा को वो अपना परिवार हीं मानतीं हैं। स्व. बच्चा सिंह को हम हिन्द मजदूर सभा के एक प्रखर एवं निडर नेतृत्वकर्ता के रूप जानते हैं,इन्होंने सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भूमिका में पूरे देश के मजदूरों के हक और अधिकार के लिए कई महत्वपूर्ण एवं सफल आन्दोलन का नेतृत्व किया। श्रीमती सिंह के पति स्व. नीरज सिंह ने भी धनबाद में हिन्द मजदूर सभा से संबद्ध जनता मजदूर संघ को कुशल नेतृत्व प्रदान किया,हमारे हरेक महासम्मेलन में उपस्थित होकर बोकारो के मजदूरों का उत्साहवर्धन किया। हम सभी का घोर दुर्भाग्य है कि नीरज जी अब हमारे बीच नहीं हैं,अगर वो होते तो बच्चा बाबु के बाद ना सिर्फ हमारे अध्यक्ष होते अपितु आज धनबाद के सांसद भी होते।ऐसे में कार्यकारिणी का मानना था कि  पूर्णिमा नीरज सिंह से बेहतर अध्यक्ष और नेतृत्वकर्ता कोई हो हीं नहीं सकता है।श्री सिंह ने कहा बहुत जल्द युनियन की नवीन अध्यक्ष आप लोगो के बीच उपस्थित होकर आपका आशिर्वाद प्राप्त करेंगीं। प्रेस वार्ता में श्री सिंह के साथ मुख्य रूप से शशिभूषण, अखिलेश सिंह, सुभाष चन्द्र कुंभकार,सुनिल कुमार सिंह,चंद्रप्रकाश कुमार आदि उपस्थित थे।

डांडिया महोत्सव में दो पक्षों में विवाद,चली चाकू बाजी एक युवक घायल 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *