दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय की बैठक में शामिल हुए झारखंड के मंत्री योगेंद्र प्रसाद

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया: झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने 2 सितंबर को नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार सी.आर.पाटिल से मुलाकात की। इस अवसर पर राज्य में चल रही नल-जल योजना की प्रगति और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य में इस महत्वाकांक्षी योजना के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए केंद्रांश की लंबित राशि को अविलंब विमुक्त करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि समय पर राशि उपलब्ध होने से योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी आएगी और राज्य के ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के आमजन को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। मंत्री जी ने यह भी रेखांकित किया कि स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में केंद्र सरकार का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समयबद्ध सहयोग से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होने के साथ साथ जन-स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इसे गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने झारखंड के हित में शीघ्र राशि विमुक्त करने एवं हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मंत्री योगेंद्र प्रसाद के साथ जल जीवन मिशन के अभियान निदेशक, झारखंड रमेश घोलप, एसबीएम के मिशन निदेशक, इंजीनियर इन चीफ, चीफ इंजीनियर समेत कई विभागीय अधिकारियों की पूरी टीम की उपस्थिति रही।

अबुआ आवास के मिले 31 लाख आवेदन, 29.97 लाख का हुआ सत्यापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *