गोमिया में जेएलकेएम कार्यकर्ताओं का आक्रोश, मांडू विधायक तिवारी महतो के खिलाफ पुरजोर विरोध प्रदर्शन

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : आजसू पार्टी के मांडू विधायक तिवारी महतो द्वारा जेएलकेएम के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो को अमर्यादित भाषा के साथ टिप्पणी किए जाने के आरोप के बाद मामला तुल पकड़ लिया है। इसे लेकर गोमिया में जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने पूजा महतो के नेतृत्व में पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया। गोमिया काली मंदिर के समीप काफी संख्या में जुटे जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने मांडू विधायक तिवारी महतो का पुतला व हाथों में तख्ती, बैनर लेकर पूजा महतो के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में गोमिया बैंक मोड़ पहुंचे। इस दौरान जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने मांडू विधायक तिवारी महतो के खिलाफ कई नारे लगाए। तिवारी महतो इस्तीफा दो, तानाशाही रवैया नहीं चलेगा, मांडू विधायक होश में आओ, आजसू पार्टी मुर्दाबाद, तिवारी महतो हाय हाय जैसे नारे लगाए गये। बैंक मोड़ चौक में जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और विधायक तिवारी महतो का पुतला फूंका। मौके पर जेएलकेएम नेत्री पूजा महतो ने कहा कि मांडू विधायक तिवारी महतो अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए डुमरी विधायक जयराम महतो को गाली दिया है। पूजा महतो ने आजसू पार्टी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि एकमात्र मांडू विधायक 231 वोटो से जीत हासिल किया है। आने वाले समय में आजसू पार्टी का कहीं भी न सांसद होगा ना ही विधायक होगा। मौके पर जेएलकेएम के गोमिया प्रखंड अध्यक्ष बृजेश महतो, उपाध्यक्ष दीपक यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद पासवान, बोकारो जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष दिलीप पासवान, नारायण महतो, नागेश्वर महतो, चेतलाल महतो, सोनू प्रसाद, सूरज यादव, अनिल साव, अजय मंडल, मिथिलेश रजवार, दिलीप महतो, रामदेव राम, मंटू,अमन समेत काफी संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता शामिल थे।

माडर्न स्कूल, होसिर में वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *