टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों को जागरूक करने ,स्वास्थ्य विभाग और सिविल सोसाइटीज के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 6ता.बेतिया ।जिला रेड क्रॉस द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के टीबी मरीजों को जागरूक करने, उन्हें न्यूट्रीशनल डायट सपोर्ट करने हेतु रेड क्रॉस भवन, बेतिया में स्वास्थ्य विभाग, जिले की सिविल सोसाइटीज के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता रेड क्रॉस के प्रभारी चेयरमैन सैयद अब्दुल मजीद ने की। मुख्य अतिथि एसीएमओ सह जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रमेश चन्द्र ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान में पूरे बिहार में रेड क्रॉस टीम काफी सक्रिय है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी केन्द्र में मरीजों का नि:शुल्क इलाज होता है। दवाईयां फ्री मिलती हैं। उनके न्यूट्रीशनल डायट में सहयोग हेतु यह अभियान चल रहा है। संचालन कर रहे रेड क्रॉस सचिव डॉ. जगमोहन कुमार ने जिले के पदाधिकारियों, सिविल सोसाइटीज, समाजसेवियों, व्यवसायियों, आम नागरिकों से अपील किया है कि वे जिले, राज्य व देश से क्षय रोग को खत्म करने में, निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों के लिए मददगार बनें। मौके पर अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के विश्वनाथ झुनझुनवाला, रोटरी क्लब बेतिया टाउन के चार्टर्ड प्रेसीडेंट ई. ए. शर्मा, रोटरी क्लब बेतिया सेन्ट्रल के अध्यक्ष राजेश रंजन, लायंस क्लब बेतिया के अध्यक्ष राजेश कुमार बरनवाल, एन.एस. फाउंडेशन के अध्यक्ष नंदलाल कुमार, वर्क संस्था बेतिया इकाई के मो. इरशाद व अंजार अहमद, रेड क्रॉस प्रबंध समिति सदस्य डॉ. अनिल कुमार मोटानी, सैयद शकील अहमद, सूर्यकांत मिश्र, सत्येन्द्र शरण, सुरैया शहाब, आजीवन सदस्य जगदेव प्रसाद, मो. आरिफ, प्रदीप केशान, अरुण कुमार वर्णवाल, अखिलेश्वर कुमार, समीर खान, इमरान कुरैशी आदि उपस्थित थे।









