बोकारो में स्थानांतरित न्यायिक पदाधिकारियों को भावभीनी विदाई

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : बोकारो व्यवहार न्यायालय में कार्यरत सात न्यायिक पदाधिकारियों को उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य में शुक्रवार को एक भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) डॉ. दिव्या मिश्रा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम) लूसी शोषण तिग्गा, सब जज रवि कुमार भास्कर, भूपेश चंद्र समद, निभा रंजना लकड़ा, न्यायिक दंडाधिकारी अक्षय शर्मा और मोनिका श्रीवास्तव को अलग अलग रूप से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने कहा कि न्यायिक पदाधिकारियों के बोकारो में कार्यकाल के दौरान उनके योगदान की सराहना की। सीजेएम डॉ. दिव्या मिश्रा ने अपने कार्यकाल के दौरान त्वरित और निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं एसीजेएम श्रीमती लूसी शोषण तिग्गा ने भी अपने कर्तव्यनिष्ठा से सभी का सम्मान अर्जित किया। अन्य सब जजों ने भी अपने कार्यों से न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत करने में योगदान दिया। श्री गिरि ने कहा कि, “इन सभी अधिकारियों ने बोकारो में न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाई है। इनका स्थानांतरण हमारे लिए एक भावनात्मक क्षति है, लेकिन हमें विश्वास है कि ये अपने नए कार्यस्थल पर भी उत्कृष्ट कार्य करेंगे।”समारोह के अंत में सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों ने बोकारो में बिताए समय को यादगार बताते हुए यहां के सहयोगियों और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। यह विदाई समारोह न केवल उनके प्रति सम्मान का प्रतीक था, बल्कि उनकी नई यात्रा के लिए शुभकामनाओं का भी संदेश दे गया। इस अवसर पर अधिवक्ता अतुल कुमार, विजय कुमार, ओम प्रकाश लाल, राजेश कुमार, संजय कुमार प्रसाद, संजीत कुमार सिंह, अंकित ओझा, सुकमति हेस्सा, दीपिका सिंह, संदीप पूर्ति, गिरीश ओझा, समेत दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे।










