हमारी परंपराओं से जोड़े रखने वाला कर्मा महोत्सव हमारी संस्कृति की आत्मा है : भागीरथ

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी ललपनिया : गोमिया प्रखंड के रिझुनाथ चौधरी पब्लिक स्कूल महुआटांड में करम महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ।विद्यालय परिवार ने इस अवसर को जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया।कार्यक्रम की शुरुआत विधालय के सचिव धनेश्वर महतो, विधालय के निर्देशक भागीरथ महतो, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शिक्षक-शिक्षिकों द्वारा दीप प्रज्वलित और कर्मा वृक्ष की पूजा अर्चना से हुई।
छात्र – छात्राओं ने पारंपरिक मांदर की थाप पर कर्मा नृत्य प्रस्तुत किया। जिसमें मनमोहक अदाओं और सामूहिक तालमेल ने पूरे वातावरण को रोमांचित कर दिया। विद्यालय के सचिव धनेश्वर महतो ने कहा कर्मा महोत्सव हमारी जनजातीय धरोहर और सांस्कृतिक पहचान है।विधालय के निर्देशक भागीरथ महतो ने कहा कर्मा महोत्सव हमारी संस्कृति की आत्मा है यह पर्व हमें हमारी परंपराओं से जोड़े रखता है, इस मौके प्रधानाध्यापक स्वेता मिश्रा , संतोष महतो सहित कई शिक्षक शिक्षका उपस्थित थे ।










