सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक का कारण हैं केटीआर : कोंडा सुरेखा

हैदराबाद, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार में मंत्री कोंडा सुरेखा ने टॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और एक्टर नागा चैतन्य की तलाक को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के अलग होने के पीछे उनका ही हाथ है।

तेलंगाना सरकार में मंत्री कोंडा सुरेखा ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के अलग होने के पीछे की वजह केटीआर हैं। केटीआर के प्रभाव के कारण कई अभिनेत्रियों ने जल्दबाजी में शादी कर ली और कुछ एक्ट्रेस ने सिनेमा भी छोड़ दिया।”

कोंडा सुरेखा ने केटीआर पर ड्रग्स को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “केटीआर ने ड्रग्स लिया, उन्होंने कई अभिनेत्रियों को ड्रग्स की लत लगाई। यही नहीं, उन्होंने निजी जानकारी हासिल करने के लिए उनके फोन भी टैप किए।”

एक्टर नागार्जुन ने मंत्री कोंडा सुरेखा के बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, “मैं मंत्री कोंडा सुरेखा की टिप्पणियों की कड़ी निंदा करता हूं। राजनीति से दूर रहने वाले फिल्मी सितारों के जीवन का इस्तेमाल अपने विरोधियों की आलोचना करने के लिए न करें। कृपया अन्य लोगों की निजता का सम्मान करें। एक जिम्मेदार पद पर बैठी महिला होने के नाते हमारे परिवार के खिलाफ आपकी टिप्पणियां और आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप अपना बयान तुरंत वापस लें।”

बता दें कि साल 2017 में टॉलीवुड एक्टर नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ शादी की थी। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली और साल 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसी साल एक्टर नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला संग सगाई की है। उनकी जल्द ही शादी होने वाली है।

बैठक में अधिकारियों की गैरमौजूदगी से नाराज हुए अनिल विज

–आईएएनएस

एफएम/एबीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *