अवैध बालू खनन के दौरान हादसा, मजदूर की मौत

भातूआ बस्ती बालू घाट में ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की मौत
बालू लोडिंग के दौरान हुआ हादसा, अवैध खनन व सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : हरला थाना क्षेत्र के भातूआ बस्ती स्थित बालू घाट में बालू उठाव के दौरान हुए एक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान धनबाद जिले के महुदा थाना क्षेत्र अंतर्गत लाहेरबेड़ा लोहपिट्टी निवासी 60 वर्षीय धनेश्वर रविदास के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार अहले सुबह धनेश्वर रविदास बालू लोडिंग कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान बालू से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तत्काल बोकारो सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक को उनके भाई धनंजय रविदास अस्पताल लेकर पहुंचे थे। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि उक्त घाट से लंबे समय से बालू का उठाव किया जा रहा है। हादसे के बाद एक बार फिर बालू घाटों की सुरक्षा व्यवस्था, संचालन प्रक्रिया तथा अवैध खनन के आरोपों को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। घटना के बाद मृतक के परिजनों और गांव में मातम पसरा हुआ है। धनेश्वर रविदास अविवाहित थे और मजदूरी कर अपना जीवनयापन कर गुजारा करते थे। मृतक दो भाई हैं एक भाई की शादी हो चुकी है और बाल बच्चे भी हैं। अस्पताल द्वारा स्थानीय सिटी थाना को सुचना दे दी गई है। परिजन और गांव वालें कुछ भी इस मामले में बोलने से बचते नजर आये।

तुष्टिकरण राजनीति-पशु तस्करी सरकार के संरक्षण में चल रहा है सरकार मौन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *