बक्से नहीं जाएंगे अफीम की खेती करने वाले माफिया-पलामू पुलिस

वन भूमि पर अवैध अफीम पोस्ता की खेती को किया गया विनष्ट

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी पलामू– मनातू थाना के डुमरी पंचायत में वन विभाग और मनातू पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम फटरिया और कोहबरिया के समीप लगभग 10 एकड़ में वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम पोस्ता की खेती को पूरी तरह से नष्ट किया गया। मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया की और भी ऐसी जगह चिन्हित किए गए हैं।

जहां पर अफीम माफियाओं ने खेती की है। बहुत जल्द पूरा मनातू प्रखंड अफीम के खेती से मुक्त हो जाएगा इसके लिए पुलिस लगातार करवाई कर रही है।अफीम की खेती को नष्ट करने के साथ साथ पुलिस के द्वारा लगातार लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। फिर भी कुछ लोग खेती करने से बाज नहीं आ रहे हैं।थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया की ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई करने में मनातू पुलिस हमेशा तात्पर्य है। डुमरी चक और रंगिया पंचायत में लगातार अफीम की खेती को नष्ट किया जा रहा है।अभी भी कुछ जगह चिन्हित किए गए है जहा वन विभाग के जमीन मे खेती की गई है।

यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी को रोकने के उद्देश्य से की गई, जो समाज के लिए एक गंभीर खतरा है। अभियान के दौरान वन विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों को अवैध खेती के दुष्प्रभावों और इसके कानूनी परिणामों के बारे में जागरूक किया।

पलामू पुलिस की ओर से अपील:
पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या मादक पदार्थों की खेती से संबंधित जानकारी तुरंत पुलिस को दें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी, और ऐसी जानकारी देने वालों को उचित इनाम भी दिया जाएगा।पलामू पुलिस नशामुक्त समाज बनाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कृतसंकल्पित है।

बंद आवास से चोरो ने घर के सामान पर किया हाथ साफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *