महाकुंभ : गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे प्रयागराज, मुख्यमंत्री योगी समेत कई नेताओं ने किया स्वागत

प्रयागराज, 27 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को प्रयागराज पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई बड़े नेताओं ने उनका स्वागत किया है। इस दौरान वह संगम में स्नान करेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रयागराज पहुंच गए हैं। वह सीएम योगी के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे। जूना अखाड़े में साधु-संतों के साथ भोजन करेंगे। शाह करीब पांच घंटे तक महाकुंभ में रहेंगे।

शाह ने अपने दौरे से पहले सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा कि महाकुंभ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है। कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है। आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं।

उधर, गृहमंत्री शाह के बेटे जय शाह परिवार के साथ पहुंच गए हैं। जय शाह महाकुंभ जाएंगे। संगम में डुबकी भी लगा सकते हैं।

सरकार ने दावा किया है कि महाकुंभ में पिछले 16 दिनों में 13 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं। मकर संक्रांति के दिन 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं, पूज्य संतों और कल्पवासियों ने अमृत स्नान किया था। पहली बार सभी 4 पीठों के शंकराचार्य महाकुंभ में उपस्थित रहे और सीएम योगी से मुलाकात भी की है।

प्रयागराज महाकुंभ में सनातन धर्म के 13 अखाड़े हैं। इस आयोजन की गौतम अडानी, सुधा मूर्ति, अनुपम खेर, वॉटर वुमेन समेत कई दिग्गजों ने तारीफ की है। 10 देशों के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न अखाड़ों का भ्रमण व स्नान किया है। फिजी, फिनलैंड, गुयाना, मलेशिया, मॉरीशस, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, त्रिनिदाद और टोबैगो, यूएई के प्रतिनिधि पहुंचे।

वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर में बच्चों में तेजी से बढ़ रहे हैं खसरे के मामले

–आईएएनएस

विकेटी/एएसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *