गोमिया में सिखों के पांचवे गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया :  गोमिया स्थित गुरूद्वारा गुरु सिंह सभा में सिखों के पांचवे गुरु अर्जन देव जी महाराज का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शुक्रवार की सुबह चल रहे पाठ की समाप्ती के बाद संगत के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। गुरुद्वारा के ग्रंथी बाबा लाल सिंह ने गुरु अर्जन देव जी महाराज की जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला और अरदास की। महिलाओं के द्वारा शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। वहीं स्त्री सत्संग के द्वारा पिछले 11 दिनों से प्रतिदिन सुखमणी साहिब का पाठ और कीर्तन किया गया। प्रसाद वितरण के बाद गुरुद्वारा के मुख्यद्वार के सामने छबील लगा कर संगत और राहगीरों को रोक -रोक कर शरबत तथा चने का प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर सैकडों लोगों ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुद्वारा साहिब में लंगर का भी आयोजन हुआ जिसमें कई लोगों ने लंगर प्रसाद खाया। मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान इंद्रजीत सिंह,सचिव राजेन्द्र सिंह सलूजा, कैशियर बलबीर सिंह, सरदार संतोख सिंह, सेवा सिंह पूरी,बलबीर सिंह जी,सत्या आहुजा,परमजीत कौर, गुंजन वधावन, सरदार रंजीत सिंह,रेशु खनुजा,प्रिंस सलुजा,रोमा सलुजा, चरणजीत सिंह,कमलजीत कौर,हरमीत कौर,तजिंदर सिंह,दीपिका छाबड़ा,रितिका खनुजा,कृष आहुजा, मनदीप वधावन, सुरेंद्र कौर, रवि,मनप्रीत कौर,सर्वजीत कौर,सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में झारखंड में चल रहीं विभिन्न सड़क निर्माण योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *