कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान के तहत गोमिया में बैठक संपन्न

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार को गोमिया बैंक मोड़ के समीप बजाज एलियांज के बेसमेंट परिसर में गोमिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से बैठक व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में गोमिया प्रखंड से कांग्रेस पार्टी के महिला पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में खास तौर से एआईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक मध्य प्रदेश से आये हिना लिखी राम कांवडे, जिला पर्यवेक्षक दयामणि बारला व जिला पर्यवेक्षक डॉ मुन्नम संजय मौजूद थे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षकों को माला पहनाकर व गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के बोकारो जिला अध्यक्ष पद के लिए पर्यवेक्षकों के समक्ष रामकिशुन रविदास का नाम प्रस्तावित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआईसीसी से नियुक्त पर्यवेक्षक हिना लिखी राम कांवडे ने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन सृजन का कार्य चल रहा है। राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस के सभी कमियों को सुधारने का कार्य किया जा रहा है। एआईसीसी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि पार्टी के जिला अध्यक्ष के पद का दायित्व दिल्ली से नहीं बल्कि स्थानीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तावित कुशल नेतृत्वकर्ता के हाथों में ही दिया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक दयामणि बाखला ने कहा कि संगठन सृजन का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब हम सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। राहुल गांधी के सिद्धांतों पर चलना है और देश के लोकतंत्र को खतरे से बचाना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक डॉक्टर मुन्नम संजय ने कहा कि संगठन को मजबूत व सशक्त बनाने के लिए पंचायत से लेकर प्रखंड व जिला स्तर तक पहुंचकर पार्टी के कार्यकर्ताओं से संगठन की समस्याओं को लेकर रायसुमारी की जा रही है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से एक सूत्र में जुड़कर कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि लोगों को पार्टी के नीति व सिद्धांतों से जोड़ने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बोकारो जिला कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता, जिला महासचिव रामकिशुन रविदास, प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह, युवा कांग्रेस गोमिया विस प्रभारी मुर्शिद अली, प्रखंड उपाध्यक्ष अभय सिन्हा, प्रखंड महासचिव फिरोज खान, गोपाल रविदास, रहमत अली, बहराम मांझी, पप्पू पासवान समेत अन्य लोग मौजूद थे।

लगन हो और ईमानदारी से परिश्रम किया जाय तो लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य होती है।राज्यपाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *