खनन विभाग ने अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर किया जप्त, कर रहे है माफिया नदियों से बालू का उठाव और जंगलो मे स्टॉक।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 31ता०बोकारो। चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में खनन विभाग द्वारा  निरीक्षण किया गया, जिसमे  चास (मुo) थाना के सामने मुख्य सड़क पर  वाहनों की जांच की गई, जिसमे एक अवैध रूप से  बालू लदा  ट्रैक्टर को  बिना परिवहन चालान के परिवहन करते हुए  पकड़ा गया, जिसे जप्त कर थाना को  सुपूर्द किया गया  एवम उनके  विरुद्ध  थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। उक्त अभियान में खान निरीक्षक, जितेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी एवम पुलिस बल मौजूद थे।
नहीं रुक रहा नदियों से बालू का उठाव : बोकारो जिले में अवैध बालू का ढुलाई लगातार जारी है और दामोदर नदी से प्रतिदिन सैकड़ो गाड़ियां रोज निकलती है सुबह 2 बजे से ही बालू माफियाओं का गाड़ी निकलना शुरू हो जाता है और सुबह के दस बजे तक काम को निपटा लिया जाता है और उसके बाद ट्रैक्टरों की आवाजाही बंद कर दी जाती है। कहां जाए तो बालू माफिया नदी से बालू निकाल रहे हैं और जंगल में बड़ा स्टॉक करके बालू से तेल निकाल रहे है और लाखों की कमाई कर रहे है। और लाखों के इस खेल में सबका अपना- अपना योगदान है जिसका मेहनताना लोगो को मिलता है। बता दे की बोकारो के सेक्टर 9 स्थित रानीपोखर के बास्ते जी से सटे नदी जाने वाले जंगलों में बालू माफिया बडी संख्या में कई जगहो पर बालू का बडा स्टॉक बनाकर रखे हुए और दामोदर नदी से टेकट्ररों में बालू लोड कर जिले के विभिन्न जगहों में गिराते है। वही सेक्टर 11 रोड स्थित तेलमच्चो के श्मशान घाट समीप से पहले जंगलों से नदी जाने वाला रास्ता बनाया गया है जो बालू लोड कर जंगल से होते हुए गाड़ियां रोज वहां से भी निकलती है इस बालू के खेल में बालू माफिया ,पुलिस और खनन विभाग की मिली भगत से अवैध ढुलाई लगातार जारी है और सरकार के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है वहीं सरकार बालू खरीदने को लेकर ग्राहकों की सुविधा को लेकर एक एप्प भी बनाया है जिससे लोगों को बालू खरीदने में सहुलियत हो सके और कठिनाई का सामना ना करना पडे। लेकिन जिस तरह से बालू की कालाबाजारी खुलेआम की जा रही है वह कहीं ना कहीं खनन विभाग की मिली भगत बताई जा रही है जिसके कारण माफिया खुलेआम नदियों से अवैध खनन कर कारोबार कर रहे है। और करोड़ों के इस खेल में सबका अपना-अपना हिस्सा है जिसके कारण बीती रात से ही गाड़ियों का आवाजाही शहरों में चालू हो जाता है और सुबह के दस बजे तक ही विभिन्न जगहों में पहुंचा दिया जाता है। और जरूरत के बाद जंगलों में रखे हुए स्टॉक से पार्टी को बालू दे दिया जाता है। सरकार एक तरफ अवैध खनन को रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं और जिस भी थाने इलाके से उत्खनन की कार्रवाई न करने पर थाना प्रभारी के उपर कार्रवाई करने का सख्त निर्देश है। कहां जाए तो इस बालू खेल में माफिया सहित सभी लोग बालू से तेल निकालने में लगे हुए।

विधायक सह सभापति ने क्या कहा : कांग्रेस के जामताड़ा विधायक सह, आंतरिक संसाधन एवं केन्द्रीय सहायता समिती के सभापति के रूप में बोकारो के परिसदन के सभागार में जिले के सभी पदाधिकारियों संग बैठक करने पहुंचे डॉ इरफान अंसारी ने बातचीत के दौरान कहा की अवैध खनन और बालू का उठाव अगर किया जा रहा है तो इस पर कार्रवाई की जाएगी।

क्या कहते है खनन पदाधिकारी : रवि कुमार ने कहा की विभाग द्वारा लगातार करवाई की जा रही है जिसके कारण कई जगहों पर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जप्त भी किया गया है और उनके विरुध संबंधित थानों मे एफआईआर भी दर्ज करवाया गया है। अब तक लगभग 225 एफआई आर दर्ज कराया गया है। उन्होंने यह भी कहा की जल्द ही बालू घाटों की नीलामी होने की संभावना है। जिसके बाद आम लोगो को बहुत ही कम दर मे बालू उपलब्ध होने लगेगी।

पोलियो उन्मूलन अभियान को लेकर रोटरी ने निकाली रैली।
एनजीटी ने बालू खनन पर लगाई है रोक : गौरतलब है कि झारखंड में अभी तक बालू घाटों की नीलामी नहीं हुई है। टेंडर ही नहीं निकाला जा सका है। वहीं अवैध खनन की शिकायत के बाद राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने खनन पर रोक लगा रखी है। ऐसे में निर्माण कार्य करा रहे सामान्य लोगों और ठेकेदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जेएसएमडीसी ने सरकारी दर पर बालू उपलब्ध कराने के उदेश्य से ऐप और पोर्टल लांच किया है जहां रजिस्ट्रेशन कर उपभोक्ता ऑनलाइन बालू मंगा सकते हैं। बता दें कि फिलहाल इस ऐप के महज 20 हजार यूजर्स ही हैं। प्रचार प्रसार ना होने से लोगो की इसकी जानकारी आम लोगो तक नही है जिसके कारण लोग इस एप्प का लाभ नही उठा पा रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *