खनन मंत्रालय-सचिव वी.एल.कांता राव ने प्रतिदिन योगाभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया

ब्यूरों मीडिया हाउस नई दिल्ली-खनन मंत्रालय ने नई दिल्ली में योग के लिए स्वयं और समाज के लिए योग विषय पर 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। खनन मंत्रालय के सचिव वी.एल.कांता राव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। वी.एल. कांता राव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व के बारे में बात की और सभी प्रतिभागियों को अपने जीवन को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिदिन योग का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की शुरुआत एक संक्षिप्त उद्घाटन समारोह से हुई, जिसके बाद आयुष मंत्रालय के अनुसार योग प्रोटोकॉल का पालन किया गया। 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसकी शुरुआत के बाद से, 2015 से 21 जून को हर साल दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में योग के महत्व पर प्रकाश डालता है। योग के लाभों के बारे में अपने कर्मचारियों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से, खान मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

 

अवैध परिवहन-फर्जी परमिट बनाकर 32.20 घनमीटर गिट्टी चोरी,1 अभियुक्त गिरफ्तार,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *